{"_id":"64ec5a7208c1bce917014bf8","slug":"evil-eye-rakhi-increased-demand-in-market-on-raksha-bandhan-in-delhi-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2023: इस राखी को बांधने से भाइयों को नहीं लगेगी नजर, बाजार में बढ़ी डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raksha Bandhan 2023: इस राखी को बांधने से भाइयों को नहीं लगेगी नजर, बाजार में बढ़ी डिमांड
Mon, 28 Aug 2023 01:57 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:57 PM IST
सार
रक्षाबंधन पर बाजार में कई प्रकार की राखियां आई हैं। रक्षाबंधन को लेकर बहनों में काफी उत्साह दिख रहा और वह भाइयों के लिए राखियां खरीद रही हैँ।
विज्ञापन
रक्षाबंधन 2023
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों को बुरी नजर से बचाने के लिए इविल आई वाली राखियां खरीद रही हैं। इस वजह से इन राखियों की मांग एकाएक बढ़ गई है। दुकानदारों की मानें तो एक तरफ जहां इस इविल आई राखियों का ट्रेंड बढ़ा है, वहीं बहनों में इनका क्रेज देखा जा रहा है। ये राखियां भाइयों को बुरी नजरों से बचाती है। इस कारण बहनें इन राखियों को खूब पसंद कर रहीं हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भी इन राखियों की खूब डिमांड हो रही है। बुरी नजर से बचाने के लिए लोग अपने घर, गाड़ियों व अन्य जगहों पर नजरबट्टू लगाते हैं। ये नजरबट्टू राखियों के साथ भी आने लगे हैं। ऐसे में बहनें अपने भाइयों को बुरी नजर से बचाने के लिए नजरबट्टू राखियां खरीद रहीं हैं। ये राखियां महंगी जरूर हैं, मगर बहनों का कहना है कि भाई के आगे पैसे की कोई कीमत नहीं है। ऐसे में कीमत ज्यादा होने के बावजूद महिलाएं नजरबट्टू राखी ही खरीद रही हैं। रंगे-बिरेंगे धागों के अलावा ये राखियां चांदी के ब्रेसलेट में भी मिल रही हैं। इन ब्रेसलेट वाली राखियों की भी खूब खरीददारी हो रही है।
विज्ञापन
खूब लुभा रहीं पीएम मोदी वाली राखियां
बाजारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो वाली राखी जमकर धूम मचा रही हैं। हर उम्र के लोगों के बीच ये राखी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। दिल्ली के करोल बाग और सदर बाजार में मोदी, योगी, राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं की राखियां भी बाजारों में बिक रही हैं। कार्टून कैरेक्टर में ये राखियां मौजूद है। मोदी वाली राखियां ऑनलाइन भी खूब बिक रही हैं। ये राखियां लोग ऑनलाइन ही ज्यादा खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
नीला धागा बना आकर्षण का केंद्र
व्यापारी अतुल गुप्ता का का कहना है कि इस बार लाल और पीले धागे का चलन कम हो गया है। इविल आई वाली राखियां में लगा नीला धागा चार चांद लगा रहा है। उन्होंने बताया कि नजरबट्टू वाली राखियां इस बार खूब बिक रही हैं। बहनें ये सोच बनाकर ले रही है कि ये राखियां उनके भाईयों को बुरी बला से बचा लेंगी। ऐसे में बहनों की पहली पसंद इविल आई वाली राखियां है।
बहनों का ये है कहना
दिल्ली के सरोजिनी मार्केट में रविवार को आई सीमा का कहना है कि वह अपने भाई को इस बार नजरबट्टू वाली ही राखी बांधेगी। वह बाजार में नजरबट्टू राखी खरीदने आई हैं। सीमा का कहना है कि इस बार भाई को नजरबट्टू राखी बांध कर उसे बहुत खुशी मिलेगी।
सरोजनी नगर बाजार में राखी खरीदने आई रिया का कहना है कि भाइयों को बहनें राखी बांधती है और भाई उनकी रक्षा का वादा करते हैं। इविल आई की मान्यता बहुत है। ऐसे में इस बार मैं अपने भाई की सुरक्षा के लिए नजरबट्टू राखी बंधकर उसकी लंबी उम्र की प्रार्थना करूंगी।