फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Every police complaint in delhi will be online from today and a unique number will be given

दिल्ली पुलिसः आज से हर शिकायत होगी ऑनलाइन, 'आधार' की तर्ज पर मिलेगा यूनीक नंबर 

Mon, 09 Nov 2020 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Nov 2020 04:54 AM IST
सार

  • आधार कार्ड की तर्ज पर दिए जाएंगे नंबर, नंबर से पता लगा सकेंगे केस का स्टेटस 
  • इंटिग्रेटेड कंप्लेन मॉनिटरिंग सिस्टम होगा लागू, शिकायत कर्ताओं को मिलेगा  

विज्ञापन
Every police complaint in delhi will be online from today and a unique number will be given
एसएन श्रीवास्तव, पुलिस आयुक्त  - फोटो : एएनआई

विस्तार

आज से दिल्ली पुलिस को मिलने वाली हर शिकायत ऑनलाइन नजर आएगी। आधार कार्ड की तर्ज पर पुलिस अब हर शिकायतकर्ता को एक यूनीक नंबर प्रदान करेगी। शिकायतकर्ता इस नंबर से केस से जुड़ी तमाम जानकारी हासिल कर सकेगा। मसलन केस में क्या अपडेट है, शिकायत की जांच किस अधिकारी के पास है और अब तक क्या-क्या कार्रवाई हुई जैसी जानकारी आसानी से हासिल की जा सकेंगी। दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने पहल करते हुए यह कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इसे पुलिस की कार्यप्रणाली को बदल देने वाला कदम बता रहे हैं। 

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार से दिल्ली पुलिस एकीकृत शिकायत निगरानी सिस्टम (इंटिग्रेटेड कंप्लेन मॉनटिरिंग सिस्टम) लागू हो जाएगा। इस सिस्टम के तहत हर शिकायतकर्ता की शिकायत ऑनलाइन होगी। दिल्ली पुलिस के जिस अफसर के कार्यालय में शिकायत होगी वहीं से उसका यूनीक नंबर जेनरेट होगा जो शिकायतकर्ता के पास चला जाएगा। यूनीक नंबर से यह पता लग जाएगा कि उसकी शिकायत किस अफसर के पास है और उस पर क्या-क्या कार्रवाई हुई। इस नंबर से मामले की जांच में हर अपडेट भी देखा जा सकेगा। यही नहीं अगर बीच में जांच अधिकारी बदल जाता है तो नए जांच अधिकारी का मोबाइल नंबर भी शिकायतकर्ता के चला जाएगा। 
विज्ञापन


मसलन अगर किसी शिकायतकर्ता ने दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव या फिर जिला डीसीपी कार्यालय में शिकायत दी है तो तुरंत वह शिकायत ऑनलाइन होगी और फिर कार्रवाई के लिए संबंधित अफसर के पास जाएगी। सीनियर पुलिस अधिकारी भी यूनीक नंबर से ये पता कर सकेंगे कि  मामले में अब तक क्या-क्या कार्रवाई हुई और शिकायत किसके पास हैं। जांच अधिकारी अब शिकायत के ऑनलाइन होने के बाद लापरवाही नहीं कर सकेगा। उसे एक तय समय में शिकायत का निवारण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल मॉनिटरिंग करना था मुश्किल 
अभी तक शिकायतकर्ता को ये पता नहीं होता था कि उसकी शिकायत का स्टेटस क्या है। शिकायत डीसीपी ऑफिस में है या थाने में। शिकायतकर्ता थाने के चक्कर लगाकर थक जाता था पर उसे पता नहीं चल पाता था कि मामले में जांच अधिकारी है। अगर जांच अधिकारी का शिकायतकर्ता किसी तरह पता लगा लेता था तो उसे ये पता नहीं लगता था कि शिकायत में क्या-क्या कार्रवाई हुई है। जबकि कई शिकायतें तो थानों में ही वर्षों पड़ी रहती थीं। 

बदल जाएगी पुलिस की कार्यप्रणाली 
वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक शिकायतों को ऑनलाइन करने और शिकायतकर्ता को एक यूनीक नंबर देने से दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली बदल जाएगी। इसे पुलिस की जांच प्रणाली में सुधार का बड़ा कदम बताया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि देश में पहली बार दिल्ली पुलिस ने दर्ज होने वाली सभी शिकायतों को ऑनलाइन करने का फैसला किया है। 


नए सिस्टम से शिकायतकर्ताओं को राहत मिलेगी। अगर किसी एक शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत कई जगह दी है तो सभी शिकायतें एक ही जगह एकत्रित हो जाएंगी। अब किसी की शिकायत उधार खाते में नहीं चलेगी। शिकायत दर्ज कराते ही तुरंत ऑनलाइन हो जाएगी। 
- एसएन श्रीवास्तव, पुलिस आयुक्त 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed