फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Even odd success in Delhi, second trial will be with NCR'

'सम विषम दिल्ली में सफल, दूसरा ट्रायल NCR संग'

Tue, 05 Jan 2016 10:01 AM IST
Updated Tue, 05 Jan 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
'Even odd success in Delhi,  second trial will be with NCR'

साल के पहले सोमवार को सम-विषम फॉर्मूले पर दिल्लीवालों का साथ मिलने के बाद अब केजरीवाल सरकार प्रदूषण से जंग की इस योजना में एनसीआर को भी जोड़ने जा रही है।

विज्ञापन


पंद्रह दिन के ट्रायल के बाद सरकार गाजियाबाद, नोएडा, गुड़गांव व फरीदाबाद में योजना लेकर जाएगी। सरकार इस योजना के लिए यूपी व हरियाणा सरकार के साथ एनसीआरवासियों को भी एक साथ जोड़ेगी।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री गोपाल राय ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि दिल्ली में सफलता मिली है, लेकिन प्रदूषण का स्तर उतना कम नहीं हो पाया, जितना सोचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले एनसीआर के आम लोगों को तैयार करेंगे

'Even odd success in Delhi,  second trial will be with NCR'

जब तक एनसीआर का सहयोग नहीं मिलेगा, योजना पूरी तरह सफल नहीं होगी। राय के मुताबिक, दिल्लीवालों ने बच्चों के भविष्य के खातिर साथ दिया और उम्मीद है कि एनसीआर भी देगा।


यूपी और हरियाणा सरकार क्या साथ देगी के सवाल पर राय का कहना था कि सम-विषम फॉर्मूले को सबने माना और सराहना भी की है। प्रदूषण केजरीवाल सरकार नहीं, सबकी चिंता है। सबसे पहले एनसीआर के आम लोगों को तैयार करेंगे।

उसके बाद प्रशासन से मदद लेंगे। राय के मुताबिक, बॉर्डर पर ट्रकों की आवाजाही, निर्माण व डीजल की गाड़ियां चलने से प्रदूषण में कमी नहीं आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार से दिल्ली सरकार काफी हद तक बात कर चुकी है। वहीं केंद्र सरकार के सहयोग के चलते हरियाणा भी साथ दे ही देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed