फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Even-odd: For exemption fake CNG sticker are used in delhi

सम-विषम से छूट के लिए फर्जी स्टीकर का सहारा

Wed, 06 Jan 2016 01:28 PM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
Even-odd: For exemption fake CNG sticker are used in delhi

सम-विषम फॉर्मूले में छूट के लिए लोगों ने फर्जी सीएनजी स्टीकर का सहारा लेना शुरू कर दिया है। स्टिंग के बाद आईजीएल ने आरोपी कर्मचारी को निलंबित करके उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है।

विज्ञापन


वहीं, परिवहन मंत्री गोपाल राय ने स्टीकर जारी करने का काम बुधवार सुबह 6 बजे से बंद करने की घोषणा की है। दिल्ली के सिर्फ सीजीओ कांप्लेक्स लोधी रोड स्थित सीएनजी स्टेशन पर 15 जनवरी तक 24 घंटे स्टीकर जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि अभी तक 3.90 लाख सीएनजी स्टीकर दिल्ली-एनसीआर के 114 स्टेशनों से बांटे जा चुके हैं। जबकि राजधानी में 3.5 लाख सीएनजी कारें रजिस्टर हैं। बाकी गाड़ी एनसीआर की हैं। यही वजह है कि बुधवार सुबह 6 बजे से स्टीकर देने का काम बंद करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2800 रुपये में बेचा था स्टीकर

Even-odd: For exemption fake CNG sticker are used in delhi

परिवहन विभाग की टीमों को स्टीकर की जांच करने के लिए जहां एक रीडर दिए गए हैं, वहीं सही स्टीकर वाले कारों में रेंडम सीएनजी किट की जांच करने का आदेश भी दे दिया गया है। अगर बिना सिलेंडर के स्टीकर लगा पाया जाता है तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।


परिवहन मंत्री ने बताया कि एक स्टिंग में पता चला था कि पेट्रोल चालित कार को आईजीएल के एक स्टेशन से सीएनजी स्टीकर जारी किए गए। आईजीएल अधिकारियों ने जांच की तो पता चला कि विवेक विहार सीएनजी स्टेशन पर तैनात दीपक ने 2800 रुपये में स्टीकर बेचा था।

उसे निलंबित करके विवेक विहार थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आईजीएल के निदेशक वी नागराजन ने बताया कि अब जिस एक स्टेशन पर स्टीकर जारी किए जाएंगे, वहां किसी को दिक्कत न हो इसके लिए आईजीएल अधिकारी 24 घंटे मॉनिटरिंग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed