फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eve teasing with two DU student who came for shopping in Chandni Chowk

चांदनी चौक में डीयू की छात्राओं से बदसलूकी, तीन दिन बाद जागी पुलिस

Sat, 22 Dec 2018 09:23 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 22 Dec 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
Eve teasing with two DU student who came for shopping in Chandni Chowk
demo pic

चांदनी चौक इलाके में दो छात्राओं के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसने राजधानी को शर्मसार कर दिया। परिजनों के साथ खरीदारी करने आई डीयू की एक छात्रा के साथ मनचले युवक ने शारीरिक छेड़छाड़ की। छात्रा के साथ मौजूद उसकी जुड़वा बहन ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी आंख पर ऐसा घूंसा मारा कि उसकी आंख में गंभीर चोट लगी। हालांकि बाद में दोनों छात्राओं ने युवक पर अपना गुस्सा उतारा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन


काफी देर बाद भी पुलिस छात्राओं तक नहीं पहुंच पाई। इधर आरोपी भीड़ को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। काफी देर बाद भी जब पुलिस नहीं पहुंची तो दर्द से कराह रही पीड़िता वहां से अस्पताल चली गई। इधर घायल पीड़िता ने ब्लॉग लिखकर अपना दर्द बयां किया तो वह वायरल हो गया। घटना के तीन दिन बाद दिल्ली पुलिस जागी। शुक्रवार को बयान लेने के बाद शनिवार को मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों छात्राएं अपने परिवार के साथ नोएडा सेक्टर-78 में रहती हैं। दोनों जुड़वा हैं और डीयू के अलग-अलग कॉलेज में ग्रेजुशन की छात्रा हैं। इनके पिता एक निजी कंपनी में बड़े पद पर हैं, जबकि मां का अपना कारोबार है। 18 दिसंबर को दोनो छात्राएं अपने मामा और मां के साथ चांदनी चौक में खरीदारी करने आई थी। शाम करीब 6.15 बजे जलेबी वाला के पास दोनों एक दुकान के बाहर खड़ी थी। इस बीच एक मनचले ने एक बहन के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बहन देख तो आरोपी वहां से खिसकने लगा। दोनो बहनें युवक के पीछे भागी तो युवक सॉरी बोलकर आगे जाने लगा। इस बीच एक छात्रा ने आरोपी को चांटा मार दिया। इस पर आरोपी छात्रा पर घूंसों की बरसात कर दी। दोनों बहनें बीच-बाजार आरोपी से भिड़ती रही। इधर भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। बाद में उसकी जमकर पिटाई लगा दी। भीड़ ने आरोपी को पकड़ भी लिया। युवक के हमले में एक छात्रा की उल्टी आंख पर गंभीर चोट लगी थी। 6.40 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 

छात्राओं का आरोप है कि 6.58 बजे पुलिस कर्मियों ने उनसे संपर्क कर उनकी लोकेशन पूछी, लेकिन पुलिस उन तक नहीं पहुंच गई। दोनों ने दुकानदारों से भी पुलिस की फोन पर बात कराई। इधर आरोपी भीड़ को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। काफी देर इंतजार करने के बाद जब पुलिस नही पहुंची तो दर्द के कारण छात्राएं वहां से कैलाश अस्पताल के लिए निकल गई। घायल छात्रा की आंख में गंभीर चोट लगी थी। उसकी आंख में खून का थक्का जम गया था। डॉक्टरों ने पट्टी करने के बाद छात्रा को घर भेज दिया। छात्राओं का आरोप है कि इतना सब होने के बाद भी पुलिस ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया। 

ब्लॉग पर छात्रा ने बयां किया अपना दर्द...
घटना के बाद हमले में घायल हुई छात्रा ने सोशल मीडिया पर अपना ब्लॉग लिखा और दर्द बयां किया। उसने बताया कि किस तरह उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ हुई और विरोध करने पर दोनों बहनों पर हमला कर दिया गया। छात्रा ने लिखा कि आज भी महिलाओं को लेकर लोगों का नजरिया नही बदला है। लोग अपनी हरकतों से बाज नही आते है। अपने ब्लॉग में पुलिस पर भी छात्रा ने नाराजगी जताई है। ब्लॉग सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने शुक्रवार को 11.30 बजे छात्रा से संपर्क किया। बाद में उसके बयान के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। 
 
पुलिस ने दी मामले पर अपनी सफाई...
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने चांदनी चौक मामले में अपनी सफाई देते हुए कहा है कि वारदात के बाद छात्राएं वहां से बिना शिकायत दिए ही चली गई थी। इसके बाद से उनका मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा था। तीन दिनों बाद छात्राओं से संपर्क होने के बाद कार्रवाई की गई है। इधर घटना वाले दिन देर पहुंचने की बात पर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पीसीआर कॉल मिलने के बाद 11 मिनट बाद छात्राओं से संपर्क किया गया था। बाद में पुलिस वहां पहुंच भी गई थी, लेकिन तब तक छात्राएं वहां से चली गई थीं। यदि छात्राएं अपनी शिकायत देती तो उसी दिन मामला दर्ज हो जाता। जहां तक आरोपी की बात है, सीसीटीवी फुटेज में वह कैद हुआ है। उसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed