अब मनचलों की खैर नहीं: दिल्ली में बनेगा 'ईव टीजिंग स्क्वाड', संवेदनशील इलाकों में रहेंगे तैनात
दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को देखते हुए सरकार 'ईव टीजिंग स्क्वाड' बनाने जा रही है। जिसे शिष्टाचार स्क्वाड के नाम से जाना जाएगा। उत्तर प्रदेश की 'एंटी रोमियो स्क्वाड' की तर्ज पर काम करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में उत्तर प्रदेश के ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ की तरह ‘ईव टीजिंग स्क्वाड’ बनने जा रहा है। जिसका नाम ‘शिष्टाचार स्क्वाड’ होगा। दिल्ली के हर जिले में दो स्क्वाड बनाए जाएंगे। जिसमें एसीपी, क्राइम अगेंस्ट वूमेन इन स्क्वाड के हेड होंगे।
वहीं ईव टीजिंग स्क्वाड में एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर और आठ कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल होंगे। जिनमें चार महिला पुलिसकर्मी होंगी। वहीं इसके साथ ही स्पेशल यूनिट से एक पुलिसकर्मी तकनीकी सहायता के लिए साथ रहेगा। इसके अलावा स्क्वाड के पास कार और दोपहिया वाहन भी रहेंगे। स्क्वाड की तैनाती दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में होगी।
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड क्लास बनेगी ND: स्मार्ट सड़कों से नई दिल्ली को विश्वस्तरीय बनाएगी एनडीएमसी, मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.