फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eve teasing case in Motinagar, AAP MP sanjay singh blame on central Govt. for Women Security

मोतीनगर की घटना पर आप ने जताया रोष, कहा- महिलाओं को सुरक्षा देने में केंद्र सरकार नाकाम

Wed, 15 May 2019 06:26 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 15 May 2019 06:26 AM IST
विज्ञापन
Eve teasing case in Motinagar, AAP MP sanjay singh blame on central Govt. for Women Security
प्रेसवार्ता करते आप सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

मोती नगर में बेटी से अभद्र टिप्पणी के विरोध पर पिता की हत्या की घटना पर आम आदमी पार्टी (आप) ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। पार्टी का आरोप है कि देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं को सुरक्षा देने में केंद्र सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर दिल्ली पुलिस ने जल्द ही पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं दिलाया तो आप आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है कि देश की राजधानी दिल्ली में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। 11 मई को अपने पिता के साथ सड़क से गुजर रही एक लड़की पर असामाजिक तत्वों ने न सिर्फ अभद्र टिप्पणी की, बल्कि विरोध करने पर लड़की के पिता को बेरहमी से पीटा। लड़की के भाई ने पिता को बचाने की कोशिश की तो उसे भी गुंडों ने बेरहमी से पीटा। इस घटना में पिता की मौत हो गई और भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि देश की राजधानी में खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है। घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी पर पहले से ही धारा-307 के तहत मुकदमा चल रहा है। संजय सिंह ने सवाल किया कि जिस व्यक्ति पर पहले से ही मुकदमा चल रहा है, वह खुलेआम बाहर कैसे घूम रहा है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है उसके खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। आरोपी अगर जेल के अंदर होता तो एक पिता की जान बच जाती। हालांकि, इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि कुछ लोग इस घटना को जाति धर्म से जोड़कर पेश कर रहे हैं। इसे गलत बताते हुए संजय सिंह ने गुजारिश की कि सभी को एक साथ मिलकर सरकार से फास्ट ट्रैक कोर्ट बनवाकर जल्द से जल्द आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिस 

मोती नगर में बेटी से अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर पिता की हत्या के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है। आयोग ने मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस से पूछा है कि क्या आरोपियों के खिलाफ पहले भी छेड़खानी की कोई शिकायत थी या नहीं। यदि आरोपियों की पहले भी शिकायत मिली थी, तो पुलिस ने क्या कार्रवाई की। आयोग ने पुलिस से 17 मई तक जवाब देने को कहा है।

पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त को भेजे नोटिस में आयोग ने पुलिस से एफआईआर की कॉपी व जांच की वर्तमान स्थिति भी बताने को कहा है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी मांगी है। मालूम हो कि शनिवार देर रात मोती नगर में 51 वर्षीय व्यक्ति की हत्या इसलिए कर दी गई, क्योंकि उसने पड़ोसी के बेटों द्वारा अपनी बेटी के साथ अभद्रता का विरोध किया था। इस मामले में जब 19 साल के बेटे ने अपने पिता को बचाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed