फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   EUR-2 will make Delhi jam free PM Modi will inaugurate it on monday

दो घंटे का सफर 40 मिनट में होगा तय : UER-2 से जाम मुक्त होगी राजधानी दिल्ली, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन

Sun, 17 Aug 2025 01:44 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 17 Aug 2025 01:44 AM IST
सार

यूईआर-2 दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी को नए स्तर पर ले जाएगा। यह एनएच-44, एनएच-9 और एनएच-48 जैसे प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ेगा। इसके अलावा, यह सोनीपत और बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्रों को लिंक रोड से जोड़ेगा, जिससे उद्योग और माल की आवाजाही को गति मिलेगी।

विज्ञापन
EUR-2 will make Delhi jam free PM Modi will inaugurate it on monday
अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 - फोटो : PTI

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यूईआर-2 (अर्बन एक्सटेंशन रोड-2) को राजधानी के लिए गेम-चेंजर बताया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। ये कॉरिडोर दिल्ली को जाम से राहत देगा, 40 मिनट में आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचाएगा। एनसीआर से चंडीगढ़ तक यात्रा आसान होगी और प्रदूषण कम होगा। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा है कि ये प्रोजेक्ट विकसित दिल्ली बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रोहिणी सेक्टर-37 में अधिकारियों और पार्टी नेताओं के साथ दौरा किया और जरूरी निर्देश दिए।

विज्ञापन

सिंघू बॉर्डर से आईजीआई एयरपोर्ट तक का सफर 40 मिनट में
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूईआर-2 दिल्ली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। ये कॉरिडोर अलीपुर (एनएच-44) से शुरू होकर मुंडका, बक्करवाला, नजफगढ़ और द्वारका होते हुए महिपालपुर (एनएच-48) तक जाएगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि अब सिंघू बॉर्डर से आईजीआई एयरपोर्ट तक का सफर, जो पहले दो घंटे लेता था, मात्र 40 मिनट में पूरा होगा। ये रोड इनर और आउटर रिंग रोड पर वाहनों का दबाव कम करेगा, जिससे मुकरबा चौक, मधुबन चौक, पीरागढी चौक और धौला कुआं जैसे व्यस्त चौराहों पर जाम की समस्या खत्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ेगा यूईआर-2
यूईआर-2 दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी को नए स्तर पर ले जाएगा। यह एनएच-44, एनएच-9 और एनएच-48 जैसे प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ेगा। इसके अलावा, यह सोनीपत और बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्रों को लिंक रोड से जोड़ेगा, जिससे उद्योग और माल की आवाजाही को गति मिलेगी। इससे दिल्ली और एनसीआर में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि ये कॉरिडोर चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर की यात्रा को भी तेज और आसान बनाएगा। ये दिल्ली-जयपुर और दिल्ली-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ेगा, जिससे लंबी दूरी का सफर भी सुगम होगा। यातायात की सुगमता से ईंधन की खपत कम होगी, जिससे वायु प्रदूषण में कमी आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये प्रोजेक्ट दिल्ली को स्वच्छ और हरित बनाने में योगदान देगा।

विज्ञापन

ऐतिहासिक मौके का हिस्सा बनें - रेखा गुप्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन के साथ एक रोड शो और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक मौके का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा, यूईआर-2 दिल्ली को जाम मुक्त, पर्यावरण के अनुकूल और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

कांग्रेस ने अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 पर टोल टैक्स का किया विरोध
दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने केंद्र सरकार के कथित फैसले की आलोचना की है, जिसके तहत नई बनी अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआई-2) पर अत्यधिक टोल टैक्स वसूला जाएगा। डॉ. नरेश कुमार ने दावा करते हुए कहा कि दिल्ली में पहली बार इस तरह का ऊंचा टोल टैक्स लगाया जा रहा है, जो पड़ोसी राज्यों हरियाणा और उत्तर प्रदेश की तुलना में कहीं अधिक है। 

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए किसानों की जमीन ली गई, लेकिन बदले में उन्हें बेहद कम मुआवजा दिया गया, जो पड़ोसी राज्यों से भी बहुत कम है। सरकार अब तक उन्हें वैकल्पिक प्लॉट देने की प्रक्रिया शुरू नहीं कर पाई है। किसान न्याय पाने के लिए कोर्ट में केस लड़ रहे हैं और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। 

कुमार ने कहा कि ये दरें अत्यधिक ऊंची और अस्वीकार्य हैं। ऐसे में उन्होंने मांग करते हुए कहा कि टोल टैक्स की दरों में तुरंत कम से कम 50 फीसदी की कटौती की जाए। प्रभावित गांवों के ग्रामीणों को पूर्ण छूट दी जाए। साथ ही, किसानों को उनकी अधिग्रहीत भूमि का उचित मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा, किसानों को वैकल्पिक प्लॉट जल्द उपलब्ध कराए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed