{"_id":"65aed30bdb817ef7870177ec","slug":"eunuchs-congratulated-women-celebrated-diwali-in-red-light-area-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : राजधानी में किन्नरों ने दी बधाई, रेड लाइट एरिया में महिलाओं ने दिवाली मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : राजधानी में किन्नरों ने दी बधाई, रेड लाइट एरिया में महिलाओं ने दिवाली मनाई
Tue, 23 Jan 2024 02:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:12 AM IST
सार
हर वर्ग में इसे लेकर खासा उत्साह है। रेड लाइट एरिया जीबी रोड की महिलाएं और उनके बच्चे भी इसे लेकर खासे उत्साहित नजर आए। उन्होंने दीप जलाकर उत्सव मनाया।
विज्ञापन
जीबी रोड की महिलाओं के बीच पहुंचे पूर्वी दिल्ली सांसद गौतम गंभीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा देश उत्साहित है। हर वर्ग में इसे लेकर खासा उत्साह है। रेड लाइट एरिया जीबी रोड की महिलाएं और उनके बच्चे भी इसे लेकर खासे उत्साहित नजर आए। उन्होंने दीप जलाकर उत्सव मनाया। वहीं, किन्नरों ने भी दो कदम आगे बढ़कर अपने अंदाज में नाच गाकर लोगों को बधाई दी। उनका कहना था कि भगवान राम सबके हैं और वे हमारे अराध्य ही नहीं हैं, हमारे देश की संस्कृति के परिचायक भी हैं।
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली के जीबी रोड की महिलाओं और बच्चों के साथ महोत्सव मनाया। गंभीर ने उनके साथ मिलकर प्राण प्रतिष्ठा को देखा और उनके हाथों से बनी रोटी भी खाई। उनका कहना है कि राम सबके है और राम सब में हैं। भगवान राम ने अपने वनवास के दौरान शबरी के जूठे बेर खाए और निषाद राज को गले से लगाया। इस पावन दिन पर पूरी दुनिया राममय हो गई है और एक नए युग का आरंभ हुआ है।
विज्ञापन
गंभीर ने महिलाओं को साड़ी और शॉल भी तोहफे में दिए और साथ में दीप जलाकर दिवाली मनाई। उधर, फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के मंच से इस उपलक्ष्य पर किन्नरों ने नाच कर सभी को बधाई दी। उनका कहना था कि हर खुशी के मौके पर हम लोगों की बलइया लेते हैं और दुआ बांटते हैं तो भगवान राम के बाल स्वरूप के प्राण प्रतिष्ठा पर क्यों नहीं खुशियां मनाएं।
विज्ञापन