फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   eople protest against price hike of diesel and petrol in delhi

डीजल- पेट्रोल के बढ़े दामों का लोगों ने किया प्रतिकार, बैलगाड़ी से बांधकर खींची ऑडी कार

Fri, 26 Jun 2020 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Jun 2020 06:31 AM IST
विज्ञापन
eople protest against price hike of diesel and petrol in delhi
विरोध... - फोटो : अमर उजाला

डीजल और पेट्रोल के बढ़े दामों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि दिल्ली में दूसरे राज्यों की अपेक्षा डीजल और पेट्रोल के दाम बहुत ज्यादा हैं। दिल्ली सरकार डीजल और पेट्रोल की कीमतों से सीमा समायोजन कर (बैट) को कम करके ऐसा कर सकती है। 

विज्ञापन


बैलगाड़ी से बांधकर खींची ऑडी कार
डीजल और पेट्रोल के बढ़े दामों के खिलाफ मोती नगर के वेस्ट कर्मपुरा में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया गया। स्थानीय आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और लोगों ने इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। 20 से 25 की संख्या में लोगों ने  ऑडी कार को बैलगाड़ी से बांधकर खींचा। इन लोगों ने हाथों में तख्तियां थाम रखी थीं। जिस पर दिल्ली सरकार से बैठ वापस लेने की मांग की गई थी। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे लोकेश मुंजाल ने कहा कि यदि 14 दिन के अंदर डीजल और पेट्रोल के दाम घटाए नहीं गए तो यह लोग भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली सचिवालय का घेराव किया गया
दिल्ली गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के लोगों ने डीजल पेट्रोल के बढ़े दामों के खिलाफ दिल्ली सचिवालय का घेराव किया। दिल्ली गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर ने कहा कि दिल्ली में उत्तर प्रदेश और हरियाणा की अपेक्षा लगभग 8 रूपए मंहगा डीजल बेचा जा रहा है। पहली बार डीजल के दाम इतना ज्यादा बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली सरकार ने शराब पर से कोरोना टैक्स हटा लिया है। वैसे ही डीजल और पेट्रोल पर से भी बैट हटा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed