फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Environment Minister Gopal Rai held a meeting for summer action plan

Delhi Pollution: प्रदूषण से निपटने की कवायद तेज, समर एक्शन प्लान के लिए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने की बैठक

Wed, 12 Apr 2023 10:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 12 Apr 2023 10:06 PM IST
सार

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि 16 बिंदुओं पर मिलने वाले सुझाव और कार्ययोजना के आधार पर समन एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
Environment Minister Gopal Rai held a meeting for summer action plan
गोपाल राय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गर्मी में अलग-अलग कारणों से पैदा होने वाले प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने समर एक्शन प्लान के सिलसिले में बुधवार को दिल्ली सचिवालय में संयुक्त बैठक की। 16 बिंदुओं पर विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपते हुए नोडल एजेंसियों की नियुक्ति की गई। सभी विभागों को एक सप्ताह में (20 अप्रैल) अपनी कार्ययोजना और सुझाव पर्यावरण विभाग को सौंपने के निर्देश दिए हैं। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


पर्यावरण मंत्री ने कहा कि 16 बिंदुओं पर मिलने वाले सुझाव और कार्ययोजना के आधार पर समन एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में केजरीवाल सरकार की ओर से लागू विंटर एक्शन प्लान के परिणामस्वरूप दिल्ली में पीएम 10 और पीएम 2.5 की मौजूदगी में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के मुताबिक साल 2016 से 2021 के बीच दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में अच्छे, संतोषजनक और मध्यम श्रेणी के दिनों की संख्या 109 से बढ़कर 160 हो गई है। खराब और बहुत खराब श्रेणी के दिनों की संख्या 217 से घटकर 196, जबकि इस दौरान खतरनाक श्रेणी के दिनों की संख्या भी 26 से घटकर 6 दर्ज की गई। इससे साफ होता है कि दिल्ली में उठाए जा रहे कदमों से पिछले 8 सालो में प्रदूषण स्तर में 30 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन


पिछले साल की सफलता को देखते हुए इस बार भी केजरीवाल सरकार गर्मियों के लिए नया समर एक्शन प्लान लांच करने की तैयारियों में जुट गई है। इसके तहत दिल्ली के प्रदूषण के नियंत्रण के लिए तात्कालिक और दीर्घकालिक योजनाएं लागू करने के लिहाज से काम किया जाएगा। दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ संयुक्त कार्य योजना बनाने के लिए बैठक में 16 प्रमुख बिंदुओं पर विभागों को विशिष्ट कार्य सौंपे गए हैं। इसे आधार मानते हुए समर एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed