{"_id":"6553313c6058932d7a087a76","slug":"environment-minister-gopal-rai-flagged-off-the-special-water-sprinkling-campaign-from-delhi-secretariat-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली सचिवालय से विशेष जल छिड़काव अभियान शुरू, गोपाल राय ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली सचिवालय से विशेष जल छिड़काव अभियान शुरू, गोपाल राय ने दिखाई हरी झंडी
Tue, 14 Nov 2023 02:05 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 14 Nov 2023 02:05 PM IST
सार
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में गिरावट के बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली सचिवालय से विशेष जल छिड़काव अभियान को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। आज वायु गुणवत्ता में गिरावट के बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने विशेष जल छिड़काव अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान दिल्ली सचिवालय से शुरू हुआ है।
विज्ञापन
#WATCH | As Delhi air quality dips, Delhi Environment Minister Gopal Rai flags off special water sprinkler campaign from Delhi Secretariat pic.twitter.com/xT5SfDNrPP
— ANI (@ANI) November 14, 2023
विज्ञापन
बीते सोमवार को प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण विभाग और डीपीसीसी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। बैठक में गोपाल राय भी मौजूद रहे थे। उन्होंने कहा था कि मंगलवार से 14 दिसंबर तक दिल्ली में खुले में आग जलाने के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत 611 टीम तैनात की गई है। सभी टीमें 24 घंटे दिल्ली में ओपन बर्निंग की घटनाओं की निगरानी और रोकने का काम करेंगी। साथ ही एमसीडी के डीसी को हॉट स्पॉट पर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि एंटी डस्ट अभियान को 30 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन