फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Environment Minister called emergency meeting today to reduce pollution

Delhi Pollution: दिल्ली में छाई धुंध, 'खराब' श्रेणी में पहुंचा AQI; दिल्ली सरकार ने बुलाई आपात बैठक

Fri, 18 Oct 2024 09:55 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 18 Oct 2024 09:55 AM IST
सार

आनंद विहार में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण मंत्री ने प्रदूषण से प्रभावित 13 क्षेत्रों में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, डीपीसीसी, पर्यावरण विभाग, ट्रांसपोर्ट विभाग, ट्रैफिक पुलिस समेत अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Environment Minister called emergency meeting today to reduce pollution
Delhi Pollution - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार एक्शन मोड में है। सभी 13 हॉटस्पॉट में प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की आपातकालीन बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


उधर, आनंद विहार में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण मंत्री ने प्रदूषण से प्रभावित 13 क्षेत्रों में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, डीपीसीसी, पर्यावरण विभाग, ट्रांसपोर्ट विभाग, ट्रैफिक पुलिस समेत अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन


पर्यावरण मंत्री ने कहा कि प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए 21 फोकस प्वाइंट पर आधारित विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की थी। विंटर एक्शन प्लान के तहत विभागों ने अपना काम शुरू कर दिया है। प्रदूषण की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दिल्ली में वार रूम ने काम करना शुरू कर दिया है। पराली को गलाने के लिए बायो-डिकम्पोजर का छिड़काव भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दिल्ली में कंस्ट्रक्शन साइटों पर धूल को नियंत्रित करने के लिए एंटी डस्ट कैंपेन शुरू किया है। सभी 13 हॉटस्पॉट पर ग्रीन वार रूम से विशेष ध्यान रखा जा रहा है। संबंधित विभाग को वहां से भी निर्देश दिया जा रहा है। डीपीसीसी की टीम हॉटस्पॉट का लगातार दौरा कर रही है।

उधर, आज सुबह इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में कोहरे की परत छाई दिखाई दी। यहां एक्यूआई गिरकर 270 पर पहुंच गया है। जिसे 'खराब' श्रेणी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed