फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   entry closed in Connaught Place after 8:30 pm on new year

कनॉट प्लेस में रात साढ़े आठ बजे के प्रवेश बाद बंद, नए वर्ष के जश्न को लेकर पुलिस के पुख्ता इंतजाम

Sun, 29 Dec 2019 09:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 29 Dec 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
entry closed in Connaught Place after 8:30 pm on new year
कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर - फोटो : अमर उजाला

नए वर्ष के जश्न को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस व दिल्ली पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ लोकल व पीसीआर पुलिस के साथ विशेष अभियान चलाएगी। नए वर्ष की जश्न को लेकर 31 दिसंबर को कनॉट प्लेस में प्रवेश रात आठ बजे के बाद बंद हो जाएगा। नए वर्ष की पूर्व संध्या पर होने पर जश्न को लेकर ट्रैफिक पर कोई असर न पड़े और शराब पीकर कोई हंगामा न करे इसके पर्याप्त इंतजाम किए हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) एनएस बुंदेला के अनुसार कनॉट प्लेस को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। 31 दिसंबर को रात आठ बजे के बाद सभी प्राइवेट व पब्लिक वाहनों के लिए कनॉट प्लेस में इंट्री बंद हो जाएगी। कनॉट प्लेस में इन जगहों से कनॉट प्लेस की ओर वाहन आगे नहीं जा पाएंगे- मंडी हाउस गोलचक्कर, बंगाली मार्केट गोलचक्कर, रणजीत सिंह फ्लाईओवर का नार्थ फूट, मिंटो रोड-दीनदयाल उपाध्याय क्रॉसिंग मार्ग, चेम्सफोर्ड रोड, आरके आश्रम मार्ग-चित्रागुप्ता मार्ग क्रॉसिंग, गोल मार्केट गोल चक्कर, जीपीओ गोलचक्कर, पटेल चौक, केजी मार्ग- फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग, जयसिंह रोड-बांग्ला साहिब लेन और विंडसर पैलेस आदि जगहों से वाहन नहीं जा पाएंगे। कनॉट प्लेस के इनर, मिडिल व आउटर सर्किल तक जाने के लिए वाहनों को अनुमति नहीं होगी। 
विज्ञापन


कनॉट प्लेस जाने वाले अपनी गाड़िया यहां पार्क कर सकते हैं-
गोलडाक खाने के पास कालीबाडी मार्ग, पंडित पंत मार्ग, भाईवीर सिंह मार्ग, रकाबगंज रोड पर पटेल चौक, मंडी हाउस पर कॉपरनिक्स मार्ग से बडौदा हाउस, डीडीयू मार्ग व प्रेस रोड एरिया, पंचकुईया रोड पर आरके आश्रम मार्ग, चित्रा गुप्ता रोड और वसंत रोड, फिरोजशाह रोड पर केजी मार्ग, विंडसर प्लेस, राजेन्द्र प्रसाद रोड और रायसीना रोड आदि। कनॉट प्लेस व उसके पास बहुत ही सीमित पार्किग है। अत: पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पार्किंग मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगहों के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं-
इसके अलावा भीड़भाड़ वाली जगहों साकेत, एम-ब्लॉक मार्केट ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली, न्यू फ्रेड्स कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, साउथ एक्स, महरौली, आया नगर बॉर्डर, खानपुर, नेहरू प्लेस, गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन, वसंत विहार, वसंतकुंज, कापसहेडा, द्वारका, राजौरी गार्डन, नेताजी सुभाष पैलेस, रोहिणी, पीतमपुरा, अशोक विहार, जीटी करनाल रोड, कड़कड़डूमा, लक्ष्मी नगर, प्रीत विहार और मयूर विहार फेज-एक व दो में विशेष इंतजाम किए गए हैं। 

वैकल्पिक मार्गों से जा सकते हैं-
उत्तर से दक्षिण आने-जाने के लिए आईएसबीटी, आश्रम, और दिल्ली गेट, बहादुरशाह जफर मार्ग, मथुरा रोड होकर आश्रम पहुंच सकते हैं। आईएसबीटी, रानी झांसी मार्ग, पंचकुईया रोड, मंदिर मार्ग, पार्क स्ट्रीट, मदर टेरेसा क्रेसेंट होकर, रानी झांसी मार्ग, पंचकुईया रोड, हनुमान मूर्ति और रिंग होकर जा सकते हैं। पूर्वी से पश्चिमी जाने के लिए रिंग रोड, भैरो रोड, सी-हैक्सागॉन इंडिया गेट, अकबर रोड, मदर टेरेसा क्रेसेंट, आरएमएल गोलचक्कर, पार्कस्ट्रीट व शंकर रोड होकर आ-जा सकते हैं।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ऐसे जा सकते हैं-
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग अजमेरी गेट साइड से जा सकते हैं। लोग पहाडग़ंज, शीला सिनेमा होकर जा सकते हैं। जेएलएन मार्ग से भी जा सकते हैं। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए कई मार्ग बाधित नहीं रहेगा। 


विशेष चैकिंग की जाएगी-
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ड्रंकन ड्राइविंग, स्टंट बाइकिंग, ओवर स्पीडिंग, जिग-जैग व खतरनाक ड्राइविंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed