Maa Tujhe Pranam: मां तुझे प्रणाम ‘मशाल’ को लेकर उत्साह, 15 अगस्त तक भेजें प्रविष्टियां
अपने मोबाइल से 9982997577 पर मिस्ड कॉल करें। आपके पास एसएमएस के माध्यम से लिंक आएगा। लिंक पर जाकर अमर उजाला मोबाइल एप डाउनलोड कर आप प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। खबर या विज्ञापन में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर भी लिंक प्राप्त किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम “मशाल” के तहत हो रही चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए बड़ी तादाद में प्रविष्टियां मिल रही हैं। इसके तहत चुनिंदा विजेताओं को तीन लाख रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। दोनों प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की प्रक्रिया को जानने के लिए सवाल भी पूछे जा रहे हैं। आप भी जानिए किस तरह लें प्रतियोगिता में हिस्सा।
इस तरह कर सकते हैं भागीदारी
अपने मोबाइल से 9982997577 पर मिस्ड कॉल करें। आपके पास एसएमएस के माध्यम से लिंक आएगा। लिंक पर जाकर अमर उजाला मोबाइल एप डाउनलोड कर आप प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। खबर या विज्ञापन में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर भी लिंक प्राप्त किया जा सकता है। इस प्रतियोगिता में व्हाट्सएप अथवा ईमेल के माध्यम से प्रतिभाग नहीं किया जा सकता। अपने कंप्यूटर तथा लैपटॉप के माध्यम से https://www.amarujala.com/tags/mtp साइट पर जाकर रजिस्टर कर भी प्रतिभाग कर सकते हैं।
प्रतियोगियों के सवाल और जवाब
किन तरीकों से प्रतियोगिता में कोई प्रतिभागी हिस्सा नहीं ले सकता?
- व्हाट्सएप या ईमेल के जरिए प्रविष्टि भेजकर प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया जा सकता है, इस पर सतर्कता बरतें।
क्या कोई प्रतिभागी एक से अधिक प्रवेश के लिए आवेदन भेज सकता है ?
- एक व्यक्ति एक से अधिक एंट्री नहीं भेज सकता। एक मोबाइल नंबर से सिर्फ एक ही बार रजिस्टर किया जा सकता है।
प्रतियोगिता के लिए आयु समूह क्या है?
- चित्रकला व फोटोग्राफी प्रतियोगिता को दो आयु वर्ग में बांटा गया है। पहला आयु वर्ग 10 से 18 वर्ष तक निर्धारित है। दूसरे वर्ग में इससे अधिक उम्र के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। दोनों आयु वर्ग के विजेता अलग-अलग होंगे।
विजेताओं का चयन कैसे होगा?
- दोनों स्पर्धाओं में देशभर से मिलीं सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन होगा। वरिष्ठ कलाकारों का निर्णायक मंडल प्रविष्टियों को लेकर निर्णय देगा।