{"_id":"78dc52a68877523857cea100e557718c","slug":"enough-electricity-power-supply-with-prepaid-system-in-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में जितने दोगे उतनी मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में जितने दोगे उतनी मिलेगी बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
नोएडा में नए साल पर बिजली उपभोक्ताओं को पीवीवीएनएल (पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड) प्री-पेड मीटर का तोहफा देगा। मीटर टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही मीटर लगने शुरू हो जाएंगे। इनकी शुरुआत रोड साइड वेंडरों के पास से होगी। जनवरी 2015 से इसकी शरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन
यह मीटर ठीक आपके मोबाइल फोन की तरह काम करेगा, जितने का रिचार्ज कराएंगे, उतनी ही बिजली मिलेगी। इससे जहां उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने, मीटर रीडिंग कम या ज्यादा आदि परेशानियों से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, विद्युत विभाग को रेवेन्यू एकत्र करने, बिजली चोरी रोकने और डिस्कनेक्शन आदि से छुटकारा मिल जाएगा। अधिशासी अभियंता परीक्षण खंड आईपी सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में सिक्योर नामक कंपनी के मीटर बने हैं। इसका परीक्षण पूरा कर लिया गया है। अब शीघ्र ही मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जहां ये मीटर लगाए जाएंगे, वहां के मालिक को पहले ही रिचार्ज कराना होगा। उसके बाद ही बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
कैसे रिचार्ज होंगे मीटर
मीटर रिचार्ज के दो विकल्प होंगे। मीटर को दुनिया के किसी कोने में बैठ कर आप इंटरनेट के माध्यम से रिचार्ज कर सकेंगे। साथ ही विद्युत विभाग की ओर से जगह-जगह वेंडिंग मशीन भी लगाई जाएंगी, जिससे आप स्वयं वहां जाकर रिचार्ज कर सकेंगे।
मीटर रिचार्ज करने के लिए आएगा एसएमएस
मीटर रिचार्ज करने व आपको अलर्ट करने के लिए विभाग से आपके मोबाइल पर एसएमएस भेजा जाएगा, जिससे बैलेंस खत्म होने से पूर्व ही दोबारा आप अपना मीटर रिचार्ज करा लें।