{"_id":"8ce018e674601cd971a9fcad4891df47","slug":"enhanced-thefts-rejeedents-office-of-the-sp-circle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी चोरियां, रेजीडेंट्स ने घेरा एसपी का दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी चोरियां, रेजीडेंट्स ने घेरा एसपी का दफ्तर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 23 Feb 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रासिंग्स सिटी में तीन दिन पूर्व दिनदहाडे़ चार फ्लैटों में हुई चोरियों के आरोपी न पकड़े जाने से गुस्साए रेजीडेंट्स ने रविवार को एसपी सिटी का दफ्तर घेर लिया।
विज्ञापन
वहां मौजूद पुलिसवालों से उनकी खूब नोकझोंक हुई। रेजीडेंट्स का कहना था कि सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है।
रेजीडेंटस ने बताया कि एसोटेक सोसायटी में पुलिस गश्त पर नहीं आती। प्ले स्कूल संचालिका सौम्या सिन्हा, सौरभ, पवन आदि के फ्लैटों में शुक्रवार को दिनदहाडे़ चोरी हुई।
विज्ञापन
तीन दिन बाद भी पुलिस ने संदिग्ध चोरों को हिरासत में नहीं लिया। रेजीडेंटस ने बिल्डर से पूर्व में भी इंटरकॉम, सिक्योरिटी गार्ड और सीसीटीवी की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की थी, लेकिन पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन