टीचर को वॉट्सऐप पर अधिकारी भेजता था अश्लील मैसेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेवात के फिरोजपुर नमक स्थित आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत अंग्रेजी शिक्षिका ने अपने अधिकारी पर मानसिक प्रताड़ना और असभ्य व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
वॉट्सऐप पर असभ्य संदेश भेजने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी तक को की है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कार्रवाई नहीं होते देख शिक्षिका ने अपनी व्यथा सोशल साइट पर जाहिर कर इंसाफ की गुहार लगाई है। प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए अलग महिला थाना खोलकर उन्हें न्याय दिलाने की बात कर रही है, वहीं मेवात कैडर में तैनात शिक्षिका डॉ. सुलक्षणा अहलावत ने शिकायत के तीन महीने बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर सवालिया निशान लगाए हैं।
शारिरीक शोषण का भी लगाया आरोप
पीड़िता का कहना है कि 03 मार्च को स्कूल के डीडी पावर मिलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी अनूप सिंह जाखड़ ने वाट्सऐप नंबर लिया था और 26 अप्रैल को अश्लील मैसेज भेजे। जिसके बाद उन्हें वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया।
शिक्षिका का आरोप है कि अनुबंधित शिक्षकों के कार्य संतोषजनक नहीं होने के बावजूद संतुष्ट लिखने का अनुचित दबाव बनाया गया। कार्यशैली को लेकर लगातार सवालिया निशान लगाए गए। हर बात पर स्पष्टीकरण मांग कर उन्हें मानसिक प्रताड़ित किया गया।
इस बाबत 31 मई 2015 को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं होते देख 07 जून को दोबारा डीईओ और महकमे के मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई। शिक्षिका ने जाखड़ पर शारीरिक शोषण के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।
सोशल मीडिया पर हुई वायरल
शिक्षिका द्वारा अपने फेसबुक के वाल पर व्यथा डालने और वाट्सऐप पर कुछ संदेश के स्क्रीनशॉट्स डालने के बाद यह मुद्दा वायरल हो गया। शिक्षकों के बीच यह चर्चा का विषय रहा। दिन भर इसे शेअर और कमेंट का दौर जारी रहा। लोगों ने ऐसे अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
दिनेश शास्त्री, जिला शिक्षा अधिकारी: महिला शिक्षिका की शिकायत लेकर शिक्षा निदेशालय भेज दिया गया है। अब जो भी कार्रवाई होगी वह निदेशालय से किया जाएगा।
अनपू सिंह जाखड़ा, खंड शिक्षा अधिकारी: डीडी पावर वापस लेने के बाद से शिक्षिका ऐसे आरोप लगा रही है। पहले वह भी मुझे वाट्सऐप करती थी।