{"_id":"5c604dd4bdec22120179b465","slug":"engineer-suicide-jumped-off-from-flyover-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर ने फ्लाईओवर से कूदकर जान दी, नहीं मिल रही थी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर ने फ्लाईओवर से कूदकर जान दी, नहीं मिल रही थी नौकरी
Sun, 10 Feb 2019 09:44 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 10 Feb 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
मृतक सौरभ कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मयूर विहार इलाके में नौकरी न मिल पाने से हताश इंजीनियर ने फ्लाईओवेर से कूदकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त बिहार निवासी सौरभ कुमार (30) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के कमरे से एक डायरी बरामद हुई, जिसमें उसने जगह-जगह नौकरी ढूंढने की बात लिखी हुई थी। परिजनों ने भी पुलिस को नौकरी न मिल पाने से परेशानी की बात बताई है। मृतक का शव लाल बहादुरी शास्त्री अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मयूर विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सौरभ न्यू अशोक नगर स्थित एक मकान में किराए पर रहता रहा था। इसके परिवार में पिता, एक बहन व अन्य सदस्य हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद ढाई माह पूर्व सौरभ नौकरी की तलाश में दिल्ली आया था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे राहगीरों ने उसे फ्लाईओवर से कूदते हुए देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सौरभ को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जेब से मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने बिहार उसके परिजनों को मामले की सूचना दी। सौरभ का परिवार उसका शव लेकर बिहार वापस चला गया है। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सौरभ के साथ किसी भी जोर जबरदस्ती के निशान नही मिले हैं। फिलहाल, पड़ोसियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन