क्रिकेट की पीच पर गई जान: रन लेने दौड़े इंजीनियर को आया हार्ट अटैक, कोरोना का शिकार हुए थे विकास
घटना के वीडियो में दिख रहा है कि क्रिकेट मैच खेल रहे विकास रन लेने के लिए भागे और इसी दौरान पिच पर ही अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। पिच पर अपने साथी खिलाड़ी को गिरा देखकर मैदान में मौजूद सभी खिलाड़ी उसे देखने के लिए दौड़ते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा में क्रिकेट खेलते समय रविवार को एक इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक का नाम विकास (36) बताया जा रहा है। विकास दिल्ली में रहते थे और नोएडा की एक कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करते थे।
रविवार को यह घटना सेक्टर-135 स्थित क्रिकेट ग्राउंड में हुई। घटना के वीडियो में दिख रहा है कि क्रिकेट मैच खेल रहे विकास रन लेने के लिए भागे और इसी दौरान पिच पर ही अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। पिच पर अपने साथी खिलाड़ी को गिरा देखकर मैदान में मौजूद सभी खिलाड़ी उन्हें देखने के लिए दौड़ते हैं।
खिलाड़ियों ने दिया सीपीआर
साथी खिलाड़ी तुरंत विकास को उठाकर मैदान के बाहर ले जाते हैं। उन्होंने विकास को सीपीआर भी दिया। लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी। विकास को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कोरोना का शिकार हुए थे विकास
प्राथमिक जांच में पता चला है कि कोविड काल में विकास कोविड से संक्रमित हुए थे। लेकिन वे स्वस्थ थे। खुद को फिट रखने के लिए विकास अक्सर नोएडा-दिल्ली क्रिकेट खेलने के लिए जाते रहते थे। विकास की आकस्मिक मौत से सभी हैरान हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.