{"_id":"969a72bbbdfaaea1d4d54cf49e5d28a0","slug":"engineer-chain-looted-arrested-following-snatcher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर की चेन लूटी, पीछा कर दबोचे स्नैचर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर की चेन लूटी, पीछा कर दबोचे स्नैचर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 02 Dec 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार रात आठ बजे पटेल नगर निवासी इंजीनियर देवेश नागर की चेन लूट ली। देवेश अपने पायलट भांजे की शादी में शरीक होने आए थे।
भागते बदमाशों को पीड़ित के भाई ने पुलिस की मदद से 10 किमी पीछा करने के बाद धर दबोचा। लूटी गई चेन छह तोले की थी।
एसएचआे कविनगर अवनीश गौतम ने बताया कि देवेश नागर दिल्ली स्थित एक विप्रो कंपनी में इंजीनियर हैं। सोमवार की रात वह अपने पायलट भांजे पारितोष बंसल के घर राजनगर सेक्टर 10 में शादी समारोह में शरीक होने आए थे।
पारितोष के पिता अनिल बंसल प्रॉपर्टी डीलर हैं जबकि मां रेनू बंसल नोएडा स्थित एक माध्यमिक विद्यालय में प्रिंसिपल हैं। 3 दिसंबर को पारितोष की शादी है।
सोमवार रात 8 बजकर 10 मिनट पर बाइक सवार दो युवक आए और घर के बाहर खड़े देवेश की सोने की चेन लूट कर भागने लगे। देवेश ने शोर मचाया तो उनका भाई विक्की नागर बाइक लेकर पीछे दौड़ पड़ा।
विज्ञापन
जबकि अन्य रिश्तेदार कार से पीछ करने लगे। इस दौरान पुलिस को सूचना देकर लगातार संपर्क करता रहा। विक्की ने विजयनगर स्थित तिगरी गोल चक्कर पर चेन स्नैचरों को दबोच लिया।
विजयनगर पुलिस ने स्नैचरों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों के नाम शरद कुमार व इंद्रपाल है।