फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Endoscopy facility resumed at Janakpuri Super Specialty Hospital

Delhi: जनकपुरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एंडोस्कोपी सुविधा फिर से हुई शुरू, जून में बंद हो गई थी यह सुविधा

Fri, 06 Dec 2024 07:49 AM IST
विजय पुंडीर राकेश शर्मा , अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश शर्मा , अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 06 Dec 2024 07:49 AM IST
सार

विशेषज्ञों का कहना है कि एंडोस्कोपी से लिवर की समस्याओं का पता लगाया जाता है। इसमें एक पतली ट्यूब को जठरांत्र (जीआई) मार्ग से शरीर में डाला जाता है। इस ट्यूब के अंत में कैमरा होता है। इसे एक विशेषज्ञ ही चला सकते हैं।

विज्ञापन
Endoscopy facility resumed at Janakpuri Super Specialty Hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

लिवर की समस्या से परेशान पश्चिमी दिल्ली के मरीजों को अब नई दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। ऐसे मरीजों की जांच के लिए जनकपुरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एंडोस्कोपी की सुविधा शुरू हो गई है। जून माह में अस्पताल से विभाग के डॉक्टर के जाने के बाद यह सुविधा बंद हो गई थी। ऐसे में इलाज के लिए मरीजों को जीबी पंत सहित दूसरे अस्पतालों का चक्कर लगाना पड़ रहा था। 

विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि एंडोस्कोपी से लिवर की समस्याओं का पता लगाया जाता है। इसमें एक पतली ट्यूब को जठरांत्र (जीआई) मार्ग से शरीर में डाला जाता है। इस ट्यूब के अंत में कैमरा होता है। इसे एक विशेषज्ञ ही चला सकते हैं। इसकी मदद से पाचन तंत्र को प्रभावित करने वाली समस्याओं का पता लगाया जाता है। 
विज्ञापन


साथ ही एंडोस्कोपी से ट्यूमर, रुकावट, सूजन, सीलिएक रोग, रक्तस्राव, अल्सर, और घावों का पता लगाया जा सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि पश्चिमी दिल्ली में दिल्ली सरकार के कई अस्पताल हैं, लेकिन लिवर की जांच के लिए एंडोस्कोपी की सुविधा केवल जनकपुरी सुपर स्पेशियलिटी में ही थी। यह एक सुरक्षित प्रक्रिया है और इसमें जोखिम बहुत कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में लिवर की समस्या से पीड़ित मरीजों के लिए गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग हैं। इसमें पश्चिमी दिल्ली के कई अस्पतालों से मरीज रेफर होकर आते हैं। इनकी संख्या रोजाना 50 से अधिक रहती है। इनमें से करीब 10 से 12 मरीजों की एंडोस्कोपी करनी पड़ती है।  

बचाई मरीज की जान 
डॉक्टर ने बताया कि सुविधा शुरू होने के बाद ऐसे मरीज की जांच हुई जिसमें रक्तस्राव की समस्या मिली। एंडोस्कोपी के दौरान समस्या पकड़ में आने पर मरीज की जान बचाने के लिए तुरंत बैंड लिगेशन करना पड़ा। ऐसा करने पर रक्तस्राव को रोका जा सका। उन्होंने कहा कि ऐसे मरीजों को तुरंत उपचार देना जरूरी है। समय पर उपचार न देने से मरीज की मौत तक हो सकती है। 


मिलेगी मुफ्त सुविधा 
गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों को यह सुविधा अस्पताल में मुफ्त मिलेगी। डॉक्टरों की माने तो पश्चिमी दिल्ली के किसी अस्पताल में सुविधा न होने पर मरीजों को काफी परेशान होना पड़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed