फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Encroachment removed from land worth Rs 6 crore in Khodna Khurd Greater Noida

ग्रेनो में छह करोड़ की भूमि से हटा अतिक्रमण: अवैध निर्माण कर रहे थे कॉलोनाइजर, 15 गांवों में होनी है कार्रवाई

Wed, 27 Sep 2023 11:18 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 27 Sep 2023 11:18 PM IST
सार

ग्रेनो प्राधिकरण के वर्क सर्किल-2 के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि खोदना खुर्द के खसरा संख्या 371 और 372 पर करीब तीन हजार वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा करके वहां पर कॉलोनाइजर अवैध निर्माण करा रहे थे। अतिक्रमण को हटाते हुए जमीन को खाली करा दिया गया है।

विज्ञापन
Encroachment removed from land worth Rs 6 crore in Khodna Khurd Greater Noida
अतिक्रमण हटाता बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राधिकरण ने अधिसूचित और किसान आबादी के लिए आरक्षित की गई जमीन पर अतिक्रमण करने वालों की सूची तैयार की है। इसमें प्राधिकरण ने 15 गांवों में 50 से अधिक खसरे चिह्नित किए हैं। बुधवार को इस अभियान की पहली कार्रवाई खोदना खुर्द गांव में हुई। प्राधिकरण के अधिकारियों ने करीब 6 करोड़ की तीन हजार वर्गमीटर जमीन को कॉलोनाइजर से मुक्त कराया है।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले कई माह से प्राधिकरण का अतिक्रमण हटाओ अभियान बंद था, लेकिन अब प्राधिकरण ने इसे शुरू कर दिया है। ग्रेनो प्राधिकरण के वर्क सर्किल-2 के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि खोदना खुर्द के खसरा संख्या 371 और 372 पर करीब तीन हजार वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा करके वहां पर कॉलोनाइजर अवैध निर्माण करा रहे थे। प्राधिकरण ने बुधवार को दोनों खसरा नंबरों की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को हटाते हुए उक्त जमीन को खाली करा दिया है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जमीन की कीमत का करीब 6 करोड़ रुपये का आकलन किया जा रहा है। प्रबंधक रामकुमार व सहायक प्रबंधक राजेश के साथ प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों और सूरजपुर पुलिस के सहयोग से जेसीबी से करीब दो घंटे में इसे साफ कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र और किसानों को दिए जाने वाले छह फीसदी आबादी भूखंडों के लिए कुछ जमीन को आरक्षित किया गया था, मगर वहां पर कॉलोनाइजर अवैध निर्माण कर रहे हैं तो कुछ जगहों पर गांव के लोगों ने भी कब्जा कर रखा है। ऐसे 15 गांवों में 50 से अधिक नंबरों पर अतिक्रमण हटाने की सूची बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed