{"_id":"67bd566c8eec9c6bf40ed156","slug":"encounter-between-police-and-miscreants-late-night-in-patel-nagar-2025-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Encounter: पटेल नगर में देर रात बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Encounter: पटेल नगर में देर रात बदमाशों से मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
Tue, 25 Feb 2025 11:05 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:05 AM IST
सार
राजधानी दिल्ली के पटेल नगर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इन बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस को इनके आने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
मध्य जिला के पटेल नगर इलाके में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस आनंद पर्वत इलाके में सब इंस्पेक्टर पर चाकू से हमला करने के मामले में शामिल बदमाशों की तलाश कर रही थी।
देर रात बदमाशों के शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास आने की जानकारी मिली थी। दो संदिग्धों के रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती करवाया है।
जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने मुठभेड़ की घटना की पुष्टि की है। पकड़े गए बदमाशों की अनीश और अविनाश बताए जा रहे हैं।