फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Encounter between police and criminals in Usmanpur area

Delhi Encounter: उस्मानपुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने के बाद एक बदमाश गिरफ्तार

Wed, 29 Oct 2025 08:29 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 29 Oct 2025 08:29 AM IST
सार

उस्मानपुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एक बदमाश घायल हो गया, जिसे पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
Encounter between police and criminals in Usmanpur area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एक बदमाश घायल हो गया, जिसे पकड़ लिया गया है। आरोपी बदमाश कई आपराधिक मामलों में शामिल है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, न्यू उस्मानपुर के क्षेत्र में चेकिंग के दौरान लगभग 2:00 बजे पुलिस टीम ने बिजली घर के पास जीरो पुश्ता के पास बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को देखा। जब पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पिस्टल निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे चेतावनी दी और आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उसने दोबारा फायर किया, उसकी गोली कांस्टेबल परमजीत की बीपी जैकेट पर लगी और वह बाल-बाल बच गए।।
विज्ञापन


स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने दो राउंड फायरिंग करके जवाबी कार्रवाई की, जिसमें से एक आरोपी के बाएं पैर में लगी, जिससे वह गिर गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी न्यू उस्मानपुर थाने में धारा 309(4) 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज एक मामले में वांछित था। वह पहले वेलकम थाने में दर्ज एक मामले में संलिप्त पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed