फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Encounter between noida and cab robber in noida

नोएडाः कैब लूटकर भाग रहे बदमाशों से मुठभेड़, एक गिरफ्तार, साथी फरार

Thu, 15 Nov 2018 10:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 15 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
Encounter between noida and cab robber in noida
घायल लुटेरा और नोएडा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पर्थला फेज थ्री क्षेत्र में बुधवार रात चालक को चाकू मार ओला कैब लूटकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश को गोली लग गई जबकि दूसरा भाग निकला। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार करके जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बदमाश पर लूट का पहला मामला दर्ज किया गया है जबकि फरार बदमाश के खिलाफ कई मामले पहले से दर्ज हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कैब चालक आशीष सैनी अपनी स्विफ्ट कार लेकर सेक्टर-112 की तरफ जा रहा था। उसी समय पर्थला के पास बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया और रास्ता पूछने लगे। आशीष रास्ता बता ही रहा था कि बदमाश आबिद ने उसे चाकू मारकर बाहर निकाल दिया। आबिद खुद बाइक चलाने लगा और साथी बदमाश देवदत्त उर्फ देवा लूटी हुई कार लेकर भाग गया। आशीष ने मोबाइल से पुलिस को सूचना दे दी। 3-4 मिनट में ही चौकी प्रभारी ने बिसरख थाने से लेकर सेक्टर-58 व अन्य थानों की पुलिस को चेकिंग के लिए मेसेज भेज दिया और खुद भी पीछा करने लगे। घेराबंदी देखकर देवदत्त ने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में देवदत्त घायल हो गया। 
विज्ञापन


मां से बोला, खाना लेकर आता हूं
एसपी सिटी सुधा सिंह ने बताया कि घायल बदमाश देवदत्त भंगेल का रहने वाला है। वह बुधवार रात अपनी मां से खाने का कुछ सामान लेने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद रात करीब 1 बजे तक नहीं लौटा। दरअसल, घर से निकलने के बाद वह अपने दोस्त आबिद के साथ बाइक लेकर लूट को अंजाम देने निकल गया था। वहीं, बदमाशों की गोली से सिपाही इरशाद बाल-बाल बच गया। एक गोली इरशाद की बाजू को छूकर निकल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओला कैब लूटकर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर गोेली चलाई तो जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया। इसमें एक बदमाश को गोली लग गई। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
- डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed