{"_id":"66f5114ecf5fcd82f9017a3d","slug":"encounter-between-criminals-and-police-in-punjabi-bagh-area-two-criminals-injured-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मुठभेड़: बदमाशों ने हथियार निकाल पुलिस पर की दनादन फायरिंग, दो बदमाश घायल, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मुठभेड़: बदमाशों ने हथियार निकाल पुलिस पर की दनादन फायरिंग, दो बदमाश घायल, पैर में लगी गोली
Thu, 26 Sep 2024 01:16 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:16 PM IST
सार
शुरुआती जांच में घायल बदमाशों की पहचान विकास और रमेश के रूप में हुई है। इनके पास से पिस्टल, खंजर और चोरी की बाइक बरामद की है। इनके कई आपराधिक मामलों में शामिल होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी जिला के पंजाबी बाग इलाके में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चलाने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 8:30 बजे पंजाबी बाग इलाके में स्पेशल स्टाफ की टीम ने संदिग्ध बाइक देखी। इस पर युवक सवार थे। युवकों के नहीं रुकने पर टीम ने उनका पीछा किया। नाला रोड, ख्याला पर पुलिस कर्मचारियों ने संदिग्ध बाइक को ओवरटेक किया और रुकने को कहा। जब वे नहीं रुके तो पुलिस टीम ने उन्हें बाइक से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों ने हथियार निकाल कर पुलिस टीम पर फायरिंग करने की कोशिश की। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें दोनों संदिग्धों को गोली लग गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में घायलों की पहचान विकास और रमेश के रूप में हुई है। इनके पास से पिस्टल, खंजर और चोरी की बाइक बरामद की है। इनके कई आपराधिक मामलों में शामिल होने की बात सामने आई है।