{"_id":"5836e6a84f1c1b663a13aeee","slug":"employees-alleges-haryana-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व हरियाणा कर्मचारी संघ ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व हरियाणा कर्मचारी संघ ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व हरियाणा कर्मचारी संघ ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसके खिलाफ 11 दिसंबर को जींद में रैली होनी है। मंगलवार को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का जीव जत्था गुरुग्राम पहुंचा। इसका नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ के मुख्य संघटन सचिव विरेंद्र सिंह ठंगवाल व राज्य उपप्रधान सुरेश नौहरा ने किया।
विज्ञापन
जत्थे ने विभिन्न कार्यालयों में कर्मचारियों से भेंट की। इसमें नगर निगम कर्मचारी, पीडब्ल्यूडी बीएंड आर, आईटीआई, हुडा व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। डंगवाल ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
कहा कि राज्य सरकार वादाखिलाफी कर रही है। उन्होंने कहा कि जब से राज्य में भाजपा सरकार आई है तब से कर्मचारियों की मुसीबत हो गई है। सभी विभागों में भ्रष्टाचार व शोषण चरम पर है।
विज्ञापन
ठेका प्रथा, निजीकरण व आउटसोर्सिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार ने छठे वेतन आयोग की वेतन विसंगतियों को दूर किए बिना सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू कर दिया है। इसमें कच्चे कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है।
सरकार समान काम सामान वेतन को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को लागू करने के लिए भी गंभीर नहीं है। इसके खिलाफ प्रदेश के सभी विभागों के अस्थायी कर्मचारी 27 नवंबर को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।