फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   employee 'Hijack' Proceedings of the court

दिल्ली कोर्ट का मामलाः सबूत रिकार्ड हो रहे थे, स्टेनो बोली-कैब आ गई मै जा रही हूं

Thu, 01 Jun 2017 07:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Thu, 01 Jun 2017 07:33 AM IST
विज्ञापन
employee 'Hijack' Proceedings of the court

क्या आपने कभी सुना है कि अदालत के किसी कर्मचारी ने उसकी कार्यवाही को हाईजैक कर लिया हो? पिछले हफ्ते दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में एक ऐसी अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई कि जज को यह टिप्पणी करनी पड़ी।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार के मामले में एक विशेष अदालत कोलकाता से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीबीआई के एक गवाह का बयान दर्ज कर रही थी। इसी दौरान एक महिला स्टेनोग्राफर अचानक यह कहते हुए कोर्ट रूम से निकल गई कि उसकी कैब बाहर इंतजार कर रही है, इसलिए वह जा रही है।
विज्ञापन


कार्यवाही के बीच से उठकर चले जाने की इस घटना को अदालत ने गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने कहा कि महिला स्टेनोग्राफर ने लाइव सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम से बाहर जाकर ‘पीठ का अपमान’ और अदालत के ‘अधिकारों को कमतर’ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने स्टेनोग्राफर की इस हरकत से पैदा हुई स्थिति को बहुत खराब मामला बताया। उसने कहा कि कई वकीलों की मौजूदगी में चल रही लाइव वीडियो कांफ्रेंसिंग की प्रक्रिया को महिला कर्मचारी ने ‘हाईजैक’ कर लिया। इसकी यहां बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों में बहुत बुरी छवि बनी।

स्टेनोग्राफर की इस हरकत को जज ने अपने आदेश में दर्ज किया है। कोर्ट ने कहा कि अदालत के कर्मचारी ने कार्यवाही में बाधा पैदा की। अदालत कक्ष में मौजूद अधिकारियों और वकीलों को तब तक खाली बैठना पड़ा जब तक दूसरा स्टेनोग्राफर नहीं पहुंच गया।

आदेश में कहा गया है कि महिला कर्मचारी को चेताया गया था कि वह कोर्ट की कार्यवाही के बीच में उठकर नहीं जा सकती। दूसरे स्टेनोग्राफर की टांग में फ्रैक्चर है और वह कोर्ट रूम में अपना लंबित कार्य निपटा रहा है। इसका भी महिला कर्मचारी पर कोई असर नहीं पड़ा और वह जाने की जिद करने लगी। 

जज ने इस मामले को जिला एवं सत्र न्यायाधीश (मुख्यालय) को भेज दिया है ताकि आरोपी कर्मचारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। जज ने कहा, ‘न्यायिक शिष्टाचार को बनाए रखने के लिए यह अदालत अवमानना की कार्यवाही शुरू कर सकती है लेकिन न्यायिक बाध्यताओं के चलते इस अदालत ने ऐसा नहीं करने का फैसला किया है। यही सही होगा कि इसे जिला एवं सत्र न्यायाधीश (मुख्यालय) को भेजा जाए।’

क्या लिखा जज के आदेश में

employee 'Hijack' Proceedings of the court
जज ने लिखित आदेश में कहा, ‘यह उल्लेख करना उचित है कि अदालत को दूसरे स्टेनोग्राफर की व्यवस्था होने तक 510 मिनट का इंतजार करना पड़ा। स्टेनोग्राफर की हरकत से पैदा हुई स्थिति से यह छवि बनी कि अगर कार्यवाही को ‘हाईजैक’ कर दिया गया हो तो उसे रोक दिया जाना था।’

क्या हुआ था कोर्ट रूम में
यह घटना पिछले सप्ताह की है। कोर्ट रूम में भ्रष्टाचार के एक मामले में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एक गवाह के बयान दर्ज हो रहे थे। तभी 4.25 बजे कोर्ट की स्टेनोग्राफर उठी और कहा कि वह जाना चाहती है।

उसकी कैब बाहर इंतजार कर रही है। इस पर महिला कर्मचारी को जज ने याद दिलाया कि कोर्ट का समय अभी नहीं हुआ है। इस पर उसने अजीब सी प्रतिक्रिया दी। वह जाने से पहले अपनी हाजिरी सुपरिटेंडेंट के ऑफिस में दर्ज करेगी और तब तक पांच बज जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed