फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Emily Christine won the Hero World Women's Golf Tournament.

एमिली क्रिस्टाइन ने जीता हीरो वर्ल्ड वुमेन गोल्फ टूर्नामेंट

Sun, 25 Oct 2015 09:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 25 Oct 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
Emily Christine won the Hero World Women's Golf Tournament.

डेनमार्क की गैर पेशेवर महिला गोल्फर एमिली क्रिस्टाइन पेडरसन ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए हीरो वर्ल्ड वुमेन गोल्फ टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा किया।

विज्ञापन


वहीं अमेरिकी प्रोफेशनल गोल्फर चियेने वुड्स, वेल्स की मार्लिन जोर्गेनसेन और डेनमार्क की बेकी मोर्गन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। पहले राउंड से शीर्ष स्थान पर काबिज एमिली ने खेल के तीसरे दिन अंतिम राउंड में संयमित खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


हीरो ग्रुप के चेयरमैन पवन मुंजाल ने विजेता एमिला को चार लाख डॉलर इनामी राशि के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में चल रहे यूरोपियन टूर द्वारा मान्यता प्राप्त भारत में होने वाले एकमात्र टूर्नामेंट में पहली बार खेलने आई एमिली का इस साल का यह पहला खिताब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा बोर्ड चूकी तो हुई नर्वस

Emily Christine won the Hero World Women's Golf Tournament.

इससे पहले पिछले महीने फ्रांस दौरे पर गईं एमिली दूसरे स्थान पर रही थीं। उन्होंने तीन राउंड में 8वीं, 11वीं और 15वीं बर्ड के साथ कुल 216 अंक बनाए। एमिली ने कहा कि जब चौथा बर्ड चूक गई तो बहुत ही नर्वस हो गई थी।

मुकाबला बहुत ही टफ रहा। जीत पर खुशी जाहिर करते हुए एमिली ने कहा कि भारत का दौरा उनके लिए यादगार रहा। फ्रांस में मिली हार के बाद वह यहां  मायूसी के साथ आई थीं, लेकिन जीत ने उनके सभी बुरे शॉट को खत्म कर नया जोश और जीतने की ललक दी।

इधर, रविवार को तीसरे राउंड में खेल शुरू होने से 18वें शॉट तक टाइगर वुड्स की भतीजी चियेने वुड्स एमिली के साथ कड़ा मुकाबला कर रही थीं।

चियेने का शॉट ड्रॉप होकर सीमेंटेड पाथ पर जाने के बाद गेंद उछल कर झाड़ियों के पीछे चली गई, जिससे शॉट खेलना मुश्किल हो गया।

चियने ने बताई हार की वजह

Emily Christine won the Hero World Women's Golf Tournament.

डबल बोगिड होने के साथ ही एमिली इस राउंड से आगे बढ़ती चली गईं। चियेने ने कहा कि इसी गलती के कारण उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं भारतीय खिलाडियों में गैर पेशेवर अदिती अशोक सबसे आगे रहीं।

अंतिम राउंड में अदिती अशोक और वाणी कपूर ही कुछ बेहतर प्रदर्शन कर सकीं। अदिती ने दूसरे राउंड के बाद खेल में सुधार करते हुए संयुक्त 13वें पायदान तक का सफर किया।

अदिती का ओवरऑल स्कोर 225 रहा। हीरो महिला गोल्फ टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में दूसरे दौर तक शीर्ष पर मौजूद वाणी अंतिम राउंड में पिछड़ गईं और 227 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 20वें पायदान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed