{"_id":"7a2126ca46b223ae456e4b4e8ca35b51","slug":"emergency-device-will-save-the-lives-stuck-elevator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट फंसी तो इमरजेंसी डिवाइस बचाएगी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट फंसी तो इमरजेंसी डिवाइस बचाएगी जान
नेहा राय/अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Sun, 09 Nov 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉट सिटी निवासियों को जल्द ही हाईटेक लिफ्ट सेवा की सौगात मिलने वाली है। अब रेजीडेंट्स लिफ्ट में नहीं फंसेंगे। लिफ्ट में कोई दिक्कत आने पर लिफ्ट किसी न किसी फ्लोर पर जाकर अपने आप खुल जाएगी।
विज्ञापन
बीच में नहीं फंसेगी। यह सब हो सकेगा इमरजेंसी रेस्क्यू डिवाइस के जरिए। जीडीए और आरडब्ल्यूए की पहल से अब सोसायटीज में लगने वाली हर लिफ्ट में यह सिस्टम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
गुड़गांव में पहले से ही यह सिस्टम लिफ्टों में लगाया गया है। उसी की तर्ज पर अब हॉट सिटी की सोसायटीज में लगने वाली लिफ्ट में भी यह सिस्टम लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
पिछले दिनों लिफ्ट में फंसने और गिरने के बढ़ रहे हादसे को देखते हुए आरडब्ल्यूए ने जीडीए से मांग की थी। इसके बाद जीडीए ने यह आश्वासन दिया है कि वह इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बात कर सभी सोसायटीज में यह नियम लागू करेंगे।
एओए के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि इलाके में 20 से 25 फ्लोर की बिल्डिंग बन रही हैं। ऐसे में लिफ्ट पर विशेष ध्यान देना होगा। इस पहल से दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सकेगी।
ऐसे काम करेगी डिवाइस
इमरजेंसी रेस्क्यू डिवाइस लगने के बाद लिफ्ट में कोई तकनीकी खराबी जैसे लिफ्ट की रोप का टूटना या बिजली चली जाना जैसी समस्या पैदा होने पर लिफ्ट अपने आप जिस भी फ्लोर पर होगी, ठीक उसके नीचे वाले फ्लोर पर जाकर रुक जाएगी। एक लिफ्ट लगाने में दो से सवा दो लाख रुपये का खर्च आएगा।
डिवाइस लगाने की सहमति पर ही होगा नक्शा पास
इलाके में बनने वाले अपार्टमेंट्स का नक्शा पास होने से पहले बिल्डर को लिफ्ट की जानकारी देनी होगी। तभी जीडीए नक्शा पास करेगा। जीडीए अधिकारी पीके शर्मा ने बताया कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी।