फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elvish Yadav was admitted to Gurugram hospital after his health deteriorated After interrogation with Noida Po

Elvish Yadav: एल्विश यादव की बिगड़ी तबीयत, गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर ने दी ये सलाह

Thu, 09 Nov 2023 05:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 09 Nov 2023 05:06 PM IST
सार

बिग बॉस विजेता एल्विश यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Elvish Yadav was admitted to Gurugram hospital after his health deteriorated After interrogation with Noida Po
Elvish Yadav - फोटो : Social Media

विस्तार

सांप के जहर से नशे के कारोबार केस में पुलिस द्वारा दोबारा पूछताछ के लिए दिए गए नोटिस पर बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर एल्विश यादव तबीयत बिगड़ने के कारण बृहस्पतिवार को पुलिस पूछताछ के लिए नहीं जा सके। एल्विश को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने एल्विश को बेड रेस्ट की सलाह दी है और डेंगू और मलेरिया के टेस्ट करवाने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन


एल्विश को इससे पहले मंगलवार को नोएडा पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। एल्विश यादव सात नवंबर को रात 2 बजे नोएडा के सेक्टर-20 थाने पहुंचे थे। उनके साथ उनके सात वकील भी थे। एल्विश से पुलिस ने करीब तीन घंटे पूछताछ की थी। इस दौरान उनसे 25 सवाल पूछे गए। एल्विश ने कुछ सवालों के बेबाकी से जवाब दिए और कुछ में उलझते हुए नजर आए। इसके बाद नोएडा पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोबारा पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था, लेकिन तबीयत बिगड़ने की वजह से वो पूछताछ के लिए नहीं जा सके।
विज्ञापन

नोएडा पुलिस ने जारी किया था समन
जानकारी के लिए बता दें कि आधी रात करीब दो बजे एल्विश यादव नोएडा में कोतवाली सेक्टर 20 पहुंचा था और वहां उसे पुलिस की टीम ने पूछताछ की। इस दौरान सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में कई सवाल पूछे गए। अब दोबारा एल्विश यादव से पूछताछ की जाएगी और उसे फिर से बुलाया गया है। गिरफ्तार आरोपी राहुल के रिमांड मिलने के बाद पुलिस एल्विश को उसके सामने बिठाकर पूछताछ कर सकती है।

रेप पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में घिरे एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने मंगलवार को नोटिस भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया था। इस मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड की सुनवाई कोर्ट में जारी है। इस मामले में पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है।

एल्विश के सांप वाले वीडियो की होगी जांच
एल्विश के गले में सांप वाली वीडियो की वन विभाग भी जांच कर रहा है। इस मामले में जिला वन अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद एल्विश के खिलाफ विभाग में भी एचटू केस दर्ज किया जाएगा। दोषी पाए जाने के बाद इसमें तीन वर्ष की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed