{"_id":"7ca79b7fd7634e47b3052534c4bbf8f4","slug":"ellegal-colony-was-demolished-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल एरिया एक्ट नोटिस के बाद ढहाई गयी अवैध कॉलोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल एरिया एक्ट नोटिस के बाद ढहाई गयी अवैध कॉलोनी
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 29 Oct 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला नगर योजनाकार ने बृहस्पतिवार को भोंडसी-दमदमा रोड पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर बुल्डोजर चलाया। दस्ते ने कंट्रोल एरिया एक्ट का उल्लंघन कर बनाए जा रहे अवैध निर्माण को ढहा दिया।
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से भोंडसी-सहजावास गांव में आठ एकड़ जमीन पर कट रही कॉलोनी को रोकने के लिए कंट्रोल एरिया एक्ट के तहत नोटिस जारी किया था।
जिसके चलते ड्यूटी मजिस्ट्रेट व भोंडसी थाना पुलिस के साथ दस्ता मौके पर पहुंचा। दस्ते ने यहां पर फैले सड़क के जाल को तोड़ने के साथ तीन भवन ढहा दिए।
इस दौरान लोगों ने विरोध भी किया। लेकिन भोंडसी थाने की पुलिस ने लोगों को शांत करा दिया। विरोध करने वालों का आरोप था कि बिना नोटिस के उनके निर्माण को ढहाया जा रहा है।
विज्ञापन
विभाग ने अभियान चला कर आठ डीपीसी भी गिरा दीं। इस दौरान जेई तकदीर, मांगेराम, राम रजनीश, डीटीपी इंफोर्समेंट नरेन्द्र सोलंकी और थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन