फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elevated road work from Chilla to Mahamaya resumed

चिल्ला से महामाया तक एलिवेटेड रोड का काम दोबारा शुरू, जाम से मिलेगी राहत

Wed, 01 Jan 2020 01:54 PM IST
शाहरुख खान माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Jan 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Elevated road work from Chilla to Mahamaya resumed
सांकेतिक तस्वीर
नोएडा के सेक्टर-14ए चिल्ला रेगुलेटर से एमपी-3 रोड पर महामाया फ्लाईओवर तक शाहदरा ड्रेन के समानांतर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया है। सीईओ रितु माहेश्वरी ने मंगलवार को इसका स्थलीय निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति की समीक्षा की। 
विज्ञापन


जीएम राजीव त्यागी ने बताया कि सीईओ के निरीक्षण के दौरान नोएडा प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड के अधिकारी उपस्थित रहे। इस एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश सेतु निगम लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है। 
विज्ञापन


परियोजना पर आने वाला व्यय का 50 प्रतिशत वहन नोएडा प्राधिकरण और 50 प्रतिशत वहन उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से किया जाएगा। 
उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड की ओर से एमओयू के अनुसार कार्य शुरू कर दिया गया था, लेकिन पाइलिंग के दौरान परियोजना के क्षेत्र में भारत सरकार की 19 हजार करोड़ की परियोजना दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट लाइन (आरआरटीएस लाइन) आने के कारण काम रोकना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब रैपिड रेल ट्रांजिट परियोजना से जुड़ी समस्या का निस्तारण कर दिया गया है और एलिवेटेड रोड का काम रोकना पड़ा। इस रोड के माध्यम से दिल्ली के मयूर विहार फ्लाईओवर से प्रारंभ होकर सेक्टर-14, 14ए, 15, 15ए, 16, 18 होते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सीधे महामाया फ्लाईओवर तक पहुंचेगा।

इससे एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-14ए, 15ए एवं फिल्मसिटी के समीप यातायात का दबाव कम हो सकेगा। साथ ही यातायात जाम के कारण होने वाला वायु प्रदूषण भी कम होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed