फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elevated corridor will end the jam in Bawana area

Delhi: बवाना क्षेत्र में जाम खत्म करेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, लाखों लोगों को मिलेगी राहत

Thu, 08 Feb 2024 07:18 AM IST
विजय पुंडीर धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 08 Feb 2024 07:18 AM IST
सार

परियोजना पर 350 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार, परियोजना का अध्ययन करने के लिए सलाहकार की नियुक्ति कर दी गई है।

विज्ञापन
Elevated corridor will end the jam in Bawana area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी दिल्ली के बवाना क्षेत्र में जाम खत्म करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की योजना बनाई है। कॉरिडोर बवाना इंडस्ट्रियल एरिया से लेकर हरियाणा बॉर्डर तक जाएगा। इसके साथ ही तीन किमी लंबा फ्लाईओवर बनाने की भी योजना है। 

विज्ञापन


परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए पीडब्ल्यूडी ने सलाहकार एजेंसी की नियुक्ति की है। फिलहाल एजेंसी जहां पर कॉरिडोर का निर्माण होना है वहां पर 24 घंटे के लिए सभी श्रेणियों के वाहनों के दबाव का सर्वेक्षण, प्रत्येक चौराहे पर वाहनों के वर्गीकरण के साथ सभी मोड़ पर वाहनों की गतिविधियों आदि का विश्लेषण कर रही है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परियोजना पर 350 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार, परियोजना का अध्ययन करने के लिए सलाहकार की नियुक्ति कर दी गई है। सलाहकार परियोजना की जरूरत का आकलन आर्थिक व पर्यावरणीय सहित अन्य मानकों पर करेगा। इसकी रिपोर्ट के आधार पर प्रोजेक्ट की डीपीआर पर काम होगा। आगे टेंडर आदि से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में निर्माण संबंधी अध्ययन कराया जा रहा है। इसमें विभिन्न प्रकार के सर्वेक्षण डाटा का विश्लेषण, जिसमें फ्लाईओवर या अंडरपास की आवश्यकता की जांच करने के लिए व्यस्त समय में यातायात प्रवाह और चौराहे पर दबाव को देखा जा रहा है। परियोजना को लागू करने में आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक लागत को ध्यान में रखते हुए लागत लाभ का भी विश्लेषण किया जा रहा है। 
यात्रा के समय में बचत, ईंधन की खपत और वाहनों से प्रदूषण आदि का भी विवरण तैयार किया जा रहा है। योजना को समझने के लिए डिजाइन, रिपोर्ट और प्रस्तुति आदि भी तैयार की जाएगी। 

लाखों लोगों को मिलेगी राहत
विधायक जयभगवान ने बताया कि बवाना-औचंदी मार्ग से बाहरी दिल्ली के ग्रामीण इलाकों की कई सड़कें जुड़ी हुई हैं। इन सड़कों से आने वाले यातायात के चलते बवाना-औचंदी रोड पर जाम रहता है। अगर बवाना-औचंदी रोड पर यातायात सिग्नल फ्री हो जाएगा तो नीचे से आने वाले यातायात के कारण जाम नहीं होगा। इसलिए बवाना-औचंदी रोड पर एलिवेटेड कॉरिडोर की मांग वर्षों से की जा रही है। इस कॉरिडोर के बनने से बाहरी दिल्ली के इलाकों से हरियाणा बॉर्डर तक पहुंचने में जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। 


इन इलाकों को होगा फायदा
रोहिणी सेक्टर-35, बरवाला, सुल्तानपुर डबास, पूठखुर्द, सेक्टर-3, बवाना, औचंदी गांव, बवाना जेजे कॉलोनी, नांगल ठकरान सहित कई इलाकों के रहने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed