{"_id":"66de5d58239d9b94450a3929","slug":"elevated-corridor-ready-till-anand-vihar-apsara-border-cm-arvind-kejriwal-will-inaugurate-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से मिलेगी राहत: आनंद विहार-अप्सरा बॉर्डर तक एलिवेटेड कॉरिडोर तैयार, जेल से निकलकर केजरीवाल करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से मिलेगी राहत: आनंद विहार-अप्सरा बॉर्डर तक एलिवेटेड कॉरिडोर तैयार, जेल से निकलकर केजरीवाल करेंगे उद्घाटन
Mon, 09 Sep 2024 07:58 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 09 Sep 2024 07:58 AM IST
सार
आनंद विहार-अप्सरा बॉर्डर के बीच तैयार एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। ट्रायल के तौर पर व्यस्त समय में यातायात भी चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद उन्हीं से उद्घाटन कराया जाएगा।
विज्ञापन
नई दिल्ली के अप्सरा बॉर्डर से आनंद विहार तक बनकर तैयार है नया फ्लाईओवर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आनंद विहार-अप्सरा बॉर्डर के बीच तैयार एलिवेटेड कॉरिडोर को पूरी तरह खोलने की तारीख जल्द तय होगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस मामले में दिल्ली सरकार को फाइल भेजी है। इसमें उद्घाटन के लिए समय मांगा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद उन्हीं से उद्घाटन कराया जाएगा।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। ट्रायल के तौर पर व्यस्त समय में यातायात भी चलाया जा रहा है। परियोजना में कई पेड़ आ रहे है, जिन्हें काटने की जरूरत है। इसके लिए दो साल पहले वन विभाग से अनुमति से मांगी गई थी, लेकिन अनुमति अभी तक नहीं मिल सकी है। विभाग पेड़ों को हटाए बिना यातायात शुरू करेगा।
विज्ञापन
कॉरिडोर के बीच में आ रहे पेड़ के पास बैरिकड लगाया जाएगा। बता दें कि 1.2 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर रामप्रस्थ नगर, सूर्य नगर और श्रेष्ठ विहार की रेड लाइट खत्म करेगा। इससे सीमापुरी और आनंद विहार के बीच सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी। आनंद विहार पूर्वी दिल्ली को गाजियाबाद और नोएडा से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण ट्रांजिट हब है। यह कॉरिडोर दिलशाद गार्डन, शाहदरा, प्रीत विहार, लक्ष्मी नगर और आसपास के इलाकों को कवर करेगा। कॉरिडोर के पूरी तरह से खुल जाने के बाद इस पर प्रतिदिन लगभग 1.48 लाख वाहन चलेंगे।
विज्ञापन