फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   elephant fight in delhi zoo, mahawat injured

चिड़ियाघर में हाथियों की लड़ाई के बीच फंसा महावत

Sun, 13 Sep 2015 04:03 PM IST
Updated Sun, 13 Sep 2015 04:03 PM IST
विज्ञापन
elephant fight in delhi zoo, mahawat injured

दिल्ली में एक बाघ के जबड़े में दम तोड़ते युवक मसूद की घटना भला कौन भूल सकता है। रविवार सुबह इसी चिड़ियाघर में दो हाथियों की लड़ाई में एक महावत फंस गया।

विज्ञापन


घायल महावत को तुरंत ही एंबुलेंस में राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि सुबह सात से नौ बजे के बीच उन्हें बाड़े में से खोला जाता है।
विज्ञापन


इसी दौरान दो हाथी आपस में लड़ने लगे। इस लड़ाई को रोकने के प्रयास में महावत हाथियों के बीच में फंस गया जिससे उसे भी चोट आई। हालांकि तुरंत ही चिड़ियाघर प्रशासन ने महावत को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल महावत की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। महावत का नाम कुलीन गौरव है जो आसाम का रहने वाला है और दिल्ली के चि़ड़ियाघर में हाथियों की देखभाल का काम करता है।

'इस तरह की घटना सामान्य है'

elephant fight in delhi zoo, mahawat injured

इस बीच अस्पताल पहुंचाए गए महावत के बारे में डाक्टरों का कहना है कि महावत खतरे से बाहर है। जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

बताया जाता है कि चिड़ियाघर में कुल तीन हाथी हैं जिसमें से दो भारतीय हैं और एक अफ्रीकी हाथी है। इन तीनों हाथियों का नाम राजलक्ष्मी, हीरा और शंकर है।

घटना के बारे में चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि बाड़ से बाहर निकाले जाने पर हाथियों के बीच लड़ाई हो जाना सामान्य घटना है। अक्सर हाथी खेलते-खेलते आपस में लड़ने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed