फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electronic gadgets boom this Diwali customers are gathering in IT hub markets

इस दिवाली इलेक्ट्रॉनिक गैजट्स की धूम, आईटी हब में उमड़ रही है ग्राहकों की भीड़

Tue, 10 Nov 2020 01:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 10 Nov 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Electronic gadgets boom this Diwali customers are gathering in IT hub markets
करोल बाग मार्केट - फोटो : amar ujala

दिवाली की धमक हो और इलेक्ट्रॉनिक गैजट्स की धूम ना हो। दिल्ली के इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में इन दिनों जमकर खरीदारी चल रही है। चाहे वह मोबाइल हो, साउंड सिस्टम हो या कम्यूटर, टैब, टेलीविजन, रूम हीटर। सभी की खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। नेहरू प्लेस की बात करें तो 25 करोड़ की सिर्फ जीएसटी की हिस्सेदारी है। हालांकि दिल्ली के पॉश मार्केट कनॉट प्लेस में इलेक्ट्रॉनिक्स गैजट्स की बिक्री में कमी दर्ज की जा रही है। उधर, आईटी सेक्टर में ऑफर की भी भरमार है, कही कैश बैक है तो कही 40 प्रतिशत छूट दी जा रही है। पुरानी दिल्ली स्थित लाजपतराय इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में भी जमकर चल रही है खरीदारी।

विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में बूम
कोरोना काल में जहां व्यापार ठप पड़ा था वहीं अब इलेक्ट्रॉनक्स की खरीदारी जोरों पर है। इसमें सबसे अधिक मोबाइल, लैपटॉप, पेनटॉप, टैब, साउंड सिस्टम और रूम हीटर की है। मोबाइल, डेस्क टॉप, लैपटॉप की खरीदारी जोरों पर इस वजह से भी बढ़ी है क्योंकि ऑनलाइन काम-काज के साथ बच्चों की पढ़ाई भी इसी माध्यम से हो रही है।
विज्ञापन


जीएसटी में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट की बड़ी भागीदारी
व्यापारियों की माने तो इस साल सौ करोड़ से अधिक जीएसटी जमा हुआ है। सरकार के खाते में जाने वाले इस जीएसटी में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी आईटी सेक्टर की है। इसमें 25 प्रतिशत हिस्सेदारी सिर्फ नेहरू प्लेस स्थित इलेक्ट्रॉनिक मार्केट की है। इसके बाद वजीरपुर इलेक्ट्रॉनिक मार्केट का है। लिहाजा यह साफ है कि बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। व्यापारी वर्ग भी खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफर भी लुभा रहा है ग्राहकों को
आईटी सेक्टर की खरीदारी में इस दीवाली ऑफर भी खरीदारों को लुभा रहा है। मोबाइल पर जहां पांच हजार से दस हजार रुपये का कैश बैक ऑफर क्रेडिट कार्ड पर है तो नेहरू प्लेस के बिक्रेता मोबाइल, टेलीविजन, लैपटॉप समेत अन्य गैजेट्स पर 40 प्रतिशत तक की छूट दे रहे हैं। इस छूट से ग्राहक भी आकर्षित हो रहे हैं।

पॉश मार्केट में गैजेट्स की कम है धूम
वजीरपुर, नेहरू प्लेस के आईअी मार्केट में जहां दिवाली की धूम है तो वहीं पॉश इलाकों के मार्केट में बिक्री में कमी दर्ज की जा रही है। दरअसल इन मार्केट में पहुंचने वाले ग्राहकों का रूझान ऑनलाइन की तरफ कोरोना काल में ज्यादा रहने की वजह से सेल में कमी दर्ज कराने की बात व्यापारी बता रहे हैं।

जिसकों जरूरत है वहीं गैजेट्स ले रहा है। भीड़ तो काफी है, लेकिन खरीदार कम हैं। पिछले साल की अपेक्षा महज 25 प्रतिशत ही सेल है। कोरोना काल में लोगों ने जीने का तरीका बदल लिया है। जिसके बगैर गुजारा हो सकता है वह सामान नहीं खरीदर रहे हैं। कनॉट प्लेस इलाके में इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ गारमेंटस की खरीदारी पर भी असर है। स्कीम बहुत आई हैं। कैश बैक ऑफर में काफी है।

-विक्रम बदव वार-यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन

ऑनलाइन ने काम बिगाड़ा
ऑनलाइन की वजह से इलेक्ट्रॉनक सामान की बिक्री कम है। पटाखे की बंदी का तो शोर बहुत है, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक मार्केट के बुरा हाल पर किसी का ध्यान नहीं है। लोकल मार्केट में खरीदारी कम रह गई है। जबकि ऑफलाइन खरीदारी में सर्विस भी ग्राहकों को मिलता है।
-न्यू कमला नगर नगर ट्रेडर्स एसोएशिन महासचिव विमल खन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed