{"_id":"5c7e97ebbdec2214065a4452","slug":"electronic-city-metro-station-trial-of-all-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक दिनभर चला ट्रायल, 08 मार्च को होना है उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक दिनभर चला ट्रायल, 08 मार्च को होना है उद्घाटन
Tue, 05 Mar 2019 09:08 PM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 05 Mar 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
Noida metro
- फोटो : राजन राय
सिटी सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक कॉरिडोर का उद्घाटन 8 मार्च को होना है। मंगलवार को इसकी तैयारियां जोरों पर दिखीं। कॉरिडोर के छह स्टेशनों पर पूरे दिन काम चलता रहा और फिनिशिंग टच देने की कवायद चलती रही। वहीं, सेक्टर-34 से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक पूरे दिन ट्रायल चलता रहा।
विज्ञापन
एनएच-24 से सटे इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के पास एफओबी निर्माण का काम प्रगति पर रहा। इसमें अभी काफी काम बचा हुआ है। हालांकि, एक ओर का काम पूरा हो चुका है यानी स्टेशन से निकलकर मुख्य सड़क के एक तरफ यात्री आराम से उतर सकते हैं। दूसरी ओर एफओबी निर्माण का काम अभी भी चल रहा है। सेक्टर-62, 59, 61, 52 और सेक्टर-34 मेट्रो स्टेशनों पर काम तेजी से चलता रहा। यहां छोटे-छोटे काम पूरे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वॉक-वे से कनेक्ट होगी ब्लू व एक्वा लाइन
ब्लू लाइन के सेक्टर-52 और एक्वा लाइन के सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशनों को आपस में जोड़ने की कवायद चल रही है। एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय का कहना है कि ब्लू लाइन के शुरू होते ही एक्वा लाइन के यात्रियों को ब्लू लाइन के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन तक जाने की सुविधा मिल जाएगी। यहां से वहां जाने के लिए एक कैरेज वे का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर लगेगी स्क्रीन
ब्लू लाइन मेट्रो के इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर भी बड़ी स्क्रीन लगेगी, जहां से प्राधिकरण और मेट्रो के अधिकारी गाजियाबाद में प्रधानमंत्री की ओर से किए जाने वाले मेट्रो के लोकार्पण को लाइव देख सकेंगे। वहां से लोकार्पण के बाद यहां भी अधिकारियों की ओर से हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को रवाना किया जाएगा।