{"_id":"622779dbac1f84285f69a085","slug":"electronic-city-metro-station-girl-tries-to-jump","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से युवती ने कूदने का किया प्रयास, इस परेशानी से जूझ रही वह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से युवती ने कूदने का किया प्रयास, इस परेशानी से जूझ रही वह
Tue, 08 Mar 2022 09:15 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 08 Mar 2022 09:15 PM IST
सार
गाजियाबाद के मोदीनगर की रहने वाली एक युवती सेक्टर-63 के एच ब्लॉक में एक आईटी कंपनी में काम करती है। वह मंगलवार शाम को इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर पहुंची और कूदने का प्रयास किया। तभी मेट्रो स्टेशन के स्टाफ ने बचा लिया।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से युवती ने कूदने का किया प्रयास
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-63 स्थित इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से मंगलवार शाम को एक युवती ने कूदने का प्रयास किया। तभी मौके पर मौजूद मेट्रो स्टेशन स्टाफ ने युवती को पकड़कर बचा लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर युवती को थाने लेकर आई और समझा बुझा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मोदीनगर, गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती सेक्टर-63 के एच ब्लॉक में एक आईटी कंपनी में काम करती है। वह मंगलवार शाम को इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर पहुंची और कूदने का प्रयास किया। तभी मेट्रो स्टेशन के स्टाफ ने बचा लिया।
विज्ञापन
कोतवाली सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि इस मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और युवती को अपने साथ थाने लाई। पूछताछ में पता चला कि शादी को लेकर वह परेशान है, इस कारण वह तनावग्रस्त थी।
विज्ञापन
वहां एक महिला सब इंस्पेक्टर व महिला सिपाही ने युवती की काउंसिलिंग की। फिर घरवालों को इसकी सूचना दी गई। घरवाले शाम को थाने पहुंचे और उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।