फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electricity prices can be expensive in Delhi

Delhi: राजधानी में लोगों को लगेगा महंगाई का करंट; 10 फीसदी तक बढ़े बिजली के दाम; DERC ने दी मंजूरी

Mon, 26 Jun 2023 10:18 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 26 Jun 2023 10:18 AM IST
सार

दिल्ली बिजली आयोग ने बीएसईएस की अर्जी को मंजूरी देते हुए पॉवर परचेज एग्रीमेंट के आधार पर दर बढ़ाने की इजाजत दी है। 

विज्ञापन
Electricity prices can be expensive in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में बिजली महंगी हो गई है। दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) ने पावर डिस्कॉम, बीवाईपीएल (बीएसईएस यमुना) और बीआरपीएल (बीएसईएस राजधानी) की मांग को स्वीकार करते हुए विद्युत खरीद समायोजन शुल्क (पीपीएसी) को 10 फीसदी तक बढ़ाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


इसका सबसे ज्यादा असर बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड के क्षेत्र पर पड़ेगा। इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पीपीएसी 22.18 की जगह 31.60 फीसदी देना होगा, जो करीब 9.45 फीसदी की बढ़त है। बढ़ी हुई दरें टाटा पावर में सात जून से व अन्य में 22 जून से लागू हो गई हैं। इसका असर उपभोक्ताओं को नए बिल में दिखेगा।
विज्ञापन


दूसरी तरफ सबसे कम अधिभार करीब 1.5 फीसदी टाटा पावर-डीडीएल क्षेत्र के लोगों पर पड़ेगा। इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पीपीएसी 27.64 फीसदी की जगह 29.13 फीसदी देना होगा। इसमें करीब 1.49 फीसदी की बढ़त है। इसके अलावा बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड क्षेत्र में पीपीएसी 6.39 फीसदी और नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र में पीपीएसी दो फीसदी तक बढ़ा दिया है। राजधानी पावर लिमिटेड में नई दर 27.08 फीसदी और एनडीएमसी में 30 फीसदी होगी। बढ़ाया गया अधिभार मार्च 2024 तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इसका असर 200 यूनिट तक इस्तेमाल कर रहे उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा। बिजली पर सरचार्ज बढ़ाने के साथ राजनीति भी तेज हो गई है। बिजली दरों के बढ़ने के बाद सियासत भी तेज हो गई है। दिल्ली सरकार की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से टैरिफ बढ़ा है, जबकि भाजपा व कांग्रेस का इसका ठीकरा दिल्ली सरकार पर फोड़ा है।

पीपीएसी     बीआरपीएल     बीवाईपीएल      टीपीडीडीएल     एनडीएमसी
मौजूदा        20.69%          22.18%          27.64%          28.00%
संशोधित     27.08%          31.60%           29.13%         30.00%

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed