{"_id":"595bb5b94f1c1bc80a8b49c2","slug":"electricity-network-problem-complain-can-be-made-on-this-whats-app-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर बिजली नेटवर्क के साथ हो छेड़छाड़ तो इस व्हाट्स ऐप नंबर पर करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर बिजली नेटवर्क के साथ हो छेड़छाड़ तो इस व्हाट्स ऐप नंबर पर करें शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Jul 2017 09:05 PM IST
सार
बिजली चोरी की शिकायत के लिए व्हाट्स ऐप नंबर
बिजली नेटवर्क के साथ छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस की राजधानी और यमुना पावर लिमिटेड की ओर से बिजली चोरी की शिकायत दर्ज कराने के लिए एक व्हाट्स ऐप नंबर जारी किया गया है। उपभोक्ता चोरी की शिकायत और फोटो इस नंबर पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर बिजली उपकरणों के साथ छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करने वाले एक गिरोह का भी पर्दाफाश किया गया है। कंपनी की शिकायत पर एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
व्हाट्स ऐप नंबर (8588892156) पर उपभोक्ता बिजली चोरी की विस्तृत जानकारी दे सकते हैं। जिस स्थान पर बिजली चोरी हो रहा है वहां की फोटो और वीडियो बना कर भी इस नंबर पर भेज सकते हैं। शिकायत करने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
दूसरी ओर जामा मस्जिद इलाके के रकाब गंज मीर खार में शाहिद नाम का एक व्यक्ति बिजली उपकरणों के साथ छेड़छाड़ करके बिजली चोरी कराता था। चोरी की बिजली से एयरकंडिश्नर, वाशिंग मशीन व दूसरे भारी उपकरण चलाए जा रहे थे।
जिनसे बिजली ज्यादा खर्च होती है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 70 किलोग्राम बिजली के तार भी बरामद किए हैं जिसका इस्तेमाल बिजली चोरी में हो रहा था।