फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electricity connection will be available only after building map gets passed from Authority

शाहबेरी हादसे के बाद बदला ये नियम, बिना नक्शा पास हुए नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन

Wed, 01 Aug 2018 04:00 AM IST
नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 01 Aug 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity connection will be available only after building map gets passed from Authority

बहुमंजिला इमारत का नक्शा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से पास है तो नोएडा पावर कंपनी (एनपीसीएल) वहां पर बिजली का कनेक्शन देगी। अगर बिना नक्शे के बिल्डिंग खड़ी की है तो उनको बिजली का कनेक्शन नहीं मिलेगा। इस संबंध में प्राधिकरण ने एनपीसीएल को आदेश जारी कर दिया है। आदेश मिलने के बाद एनपीसीएल ने कनेक्शन देना बंद कर दिया है।  

विज्ञापन


शाहबेरी गांव में दो बहुमंजिला बिल्डिंग गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद प्राधिकरण हरकत में आया और वहां बनी बहुमंजिला इमारतों पर कार्रवाई शुरू की। नोटिस चस्पा कर बिल्डिंग को खाली करने का आदेश दिया है। शाहबेरी के अलावा अन्य गांवों में बन रही बिल्डिंग पर भी कार्रवाई शुरू की है। इन सभी बिल्डिंग में फ्लैटों की रजिस्ट्री हो रही है। 
विज्ञापन


साथ ही उन फ्लैट में बिजली का कनेक्शन भी दिया जा चुका है। इसे लेकर प्राधिकरण ने एनपीसीएल को आदेश जारी किया है जिसमें कहा है कि कनेक्शन देते समय बिल्डिंग का नक्शा जरूर लें। अगर वह नक्शा प्राधिकरण से पास है तो ही कनेक्शन जारी करें। अन्यथा बिजली का कनेक्शन नहीं दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनपीसीएल के जीएम सारनाथ गांगुली ने बताया कि प्राधिकरण का आदेश बहुमंजिला इमारतों को लेकर है। दो या उससे अधिक मंजिल की इमारतों में बिजली का कनेक्शन नक्शा देखने के बाद ही दिया जाएगा।  

जिला पंचायत के पुराने नक्शों पर संशय 
गांव में बनी काफी बिल्डिंग ऐसी है, जिनका नक्शा जिला पंचायत ने काफी पहले पास किया था, लेकिन लोगों ने बिल्डिंग अब बनाकर तैयार की है। ऐसी स्थिति में एनपीसीएल संशय में है कि इनको कनेक्शन जारी किया जाना है या नहीं, इस पर कंपनी ने प्राधिकरण को पत्र लिखकर जवाब मांगा है।  


बहुमंजिला इमारत में कनेक्शन देने पर रोक लगा दी है। आवेदन के साथ बिल्डिंग का नक्शा भी लगाना होगा। अभी तक जो आवेदन आ चुके है, उनमें बिल्डिंग का नक्शा मांगा गया है। नक्शा मिलने के बाद ही अब कनेक्शन दिया जाएगा।’ - सारनाथ गांगुली, जीएम, एनपीसीएल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed