फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   electricity and water theft found in Azam khan resort in rampur

आजम के रिसोर्ट में मिली बिजली-पानी की चोरी, कनेक्शन काटा 

Thu, 05 Sep 2019 08:30 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 05 Sep 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
electricity and water theft found in Azam khan resort in rampur
आजम खां - फोटो : amar ujala
सांसद आजम खां के हमसफर रिसोर्ट में बिजली-पानी की चोरी मिली है। रिसोर्ट का बिजली-पानी का कनेक्शन काट दिया गया है। बिजली चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। पानी के दुरुपयोग के मामले में जिलाधिकारी ने जांच बैठा दी है। रिसोर्ट में बिजली का कनेक्शन आजम खां की पत्नी और राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फात्मा के नाम पर है।
विज्ञापन


भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने गुरुवार को जिलाधिकारी से आन्जनेय कुमार सिंह कलेक्ट्रेट में मुलाकात कर आजम खां के रिसोर्ट में बिजली-पानी की चोरी किए जाने की शिकायत की। शिकायत के तत्काल बाद जिलाधिकारी ने मौके पर बिजली विभाग और जल निगम के अधिकारियों की टीम भेज दी। 
विज्ञापन


एसडीएम सदर पीपी तिवारी के नेतृत्व में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता भीष्म कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई नवीन कुमार समेत तमाम अधिकारियों ने हमसफर रिसोर्ट में छापा मार दिया। यहां चेकिंग की। चेकिंग में पता लगा कि रिसोर्ट में पांच किलोवाट का कनेक्शन है, लेकिन मीटर में सिर्फ ढाई किलोवाट का ही उपभोग हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अलग से कटिया डाली गई है, जिससे रिसोर्ट के एयर कंडीशन एवं एलईडी लाइटें चल रही हैं। इस कटिया के जरिए 33 किलोवाट बिजली चोरी की जा रही है। इस पर रिसोर्ट की केबिल काट दी गई। अवर अभियंता राहुल रंजन ने बिजली चोरी के आरोप में सांसद डॉ. तजीन फात्मा के नाम से थाना गंज में तहरीर दे दी है।


छापे के दौरान टीम ने पाया कि रिसोर्ट में दो नलकूप हैं। एक सिंचाई विभाग का और दूसरा सीएनडीएस का। सीएनडीएस के नलकूप से रिसोर्ट में लगी टंकी को भरा जाता है, जिससे रिसोर्ट को पानी की सप्लाई होती है। सिंचाई विभाग का नलकूप किसानों को सुविधा देने के नाम पर लगाया गया है, लेकिन किसी काश्तकार को इससे पानी नहीं मिलता है। टीम ने नलकूप का कनेक्शन भी काट दिया है। जिलाधिकारी ने इस मामले में जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed