फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   electric buses will be started running on delhi roads very soon

अब दिल्ली में चलेंगी ये स्पेशल बसें, दिल्लीवालों को होगा दोहरा फायदा

Thu, 23 Nov 2017 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Nov 2017 01:39 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक बसों की एक महीने में तैयार होगी पॉलिसी
दिल्ली सरकार 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की योजना पर कर रही काम
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बसों के निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की

विज्ञापन
electric buses will be started running on delhi roads very soon
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार ने राजधानी की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने के लिए अगला कदम बढ़ा दिया है। एक महीने के भीतर सरकार इसके लिए पॉलिसी लेकर आ रही है। इसमें इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से जुड़े सभी जरूरी प्रावधान शामिल होंगे।

विज्ञापन


दूसरी तरफ दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार से इलेक्ट्रिक बसों के निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की। दरअसल, दिल्ली सरकार पर्यावरण टैक्स से जुटाई गई रकम से 500 इलेक्ट्रिक बस खरीदने की योजना पर काम कर रही है।
विज्ञापन


इसके लिए सरकार पॉलिसी भी तैयार कर रही है। इसमें इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से जुड़े नियम-कानूनों का प्रावधान होगा। इसमें अलग-अलग मॉडल का भी जिक्र होगा। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि पॉलिसी की प्रक्रिया आखिरी चरण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसों के तकनीकी अध्ययन की शुरुआत

electric buses will be started running on delhi roads very soon

उम्मीद है कि एक महीने के भीतर इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इसके आधार पर बसों की खरीद और उनका संचालन होगा। दूसरी तरफ प्रक्रिया में तेजी लाने के मकसद से परिवहन मंत्री ने बसों के तकनीकी अध्ययन की भी शुरुआत की।

इसके तहत उन्होंने बुधवार को एक कंपनी की बसों का मुआयना किया। इस दौरान दिल्ली की सड़कों पर बसों को दौड़ाने में आने वाली संभावित अड़चनों पर भी उन्होंने कंपनी से बात की।

वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि पॉलिसी आने तक परिवहन मंत्री दूसरी कई कंपनियों की बसों का भी अध्ययन करेंगे। पॉलिसी आने के बाद निविदा प्रक्रिया शुरू होगी। सरकार की कोशिश है कि जल्द से जल्द इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतार दी जाएं।

सरकार के पास 1,500 करोड़ का पर्यावरण टैक्स

electric buses will be started running on delhi roads very soon

दिल्ली सरकार की योजना इलेक्ट्रिक लो फ्लोर एसी बसों के साथ मध्यम साइज की बसें खरीदने की है। जरूरत पड़ने पर ग्रीन टैक्स के अलावा भी बजट का इस्तेमाल होगा। सरकार के पास अलग-अलग मदों से करीब 1,500 करोड़ रुपये का पर्यावरण टैक्स है।

इसका ज्यादातर हिस्सा अभी खर्च नहीं हुआ है। सरकार का कहना है कि इसका इस्तेमाल बस खरीद पर होना था, लेकिन डिपो न होने से इसमें अड़चन आई थी। फिलहाल योजना है कि 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएं।

अनुमानत: इसमें एक लो फ्लोर बस पर खर्च करीब 2.6 करोड़ रुपये व मिड साइज पर 1.6 करोड़ रुपये होगा। हालांकि, कीमत का निर्धारण टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed