फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elections for all 12 ward committees of Delhi Municipal Corporation will be held on September 4

Delhi: चार सितंबर को होंगे निगम की सभी 12 वार्ड समितियों के चुनाव, 30 अगस्त तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे पार्षद

Wed, 28 Aug 2024 10:40 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 28 Aug 2024 10:40 PM IST
सार

दिल्ली नगर निगम की सभी 12 वार्ड समितियों के चुनाव चार सितंबर को होंगे। वार्ड समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थायी समिति के सदस्यों के लिए पार्षद 30 अगस्त तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

विज्ञापन
Elections for all 12 ward committees of Delhi Municipal Corporation will be held on September 4
मेयर शैली ओबेरॉय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली नगर निगम की सभी 12 वार्ड समितियों के चुनाव चार सितंबर को होंगे। इस संबंध में निगम ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी। वार्ड समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थायी समिति के सदस्यों के लिए पार्षद 30 अगस्त तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। मतदान की प्रक्रिया शुरू होने से पहले तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। निगम सचिव कार्यालय 30 अगस्त को ही नामांकन पत्रों की जांच करेगा।

विज्ञापन


एमसीडी आयुक्त अश्वनी कुमार ने वार्ड समितियों के चुनाव कार्यक्रम को स्वीकृति दी। इसके बाद निगम सचिव ने अधिसूचना जारी कर दी। इस बारे में उन्होंने सबसे पहले आम आदमी पार्टी, भाजपा व कांग्रेस पार्षद दल के नेताओं को सूचना दी। उन्होंने प्रत्येक पार्षद को भी वार्ड समितियों के चुनाव का कार्यक्रम भेजा। वार्ड समितियों के चुनाव करीब डेढ़ साल बाद हो रहे हैं। उपराज्यपाल की ओर से एमसीडी में पार्षद मनोनीत करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद मेयर ने गत सप्ताह वार्ड समितियों के चुनाव कराने के संबंध में निगम सचिव को आदेश दिए थे।
विज्ञापन


आप व भाजपा नेताओं ने बनाई रणनीति
अधिसूचना जारी होने के बाद आप व भाजपा पार्षदों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी। आप के एमसीडी में प्रभारी व विधायक दुर्गेश पाठक ने कुछ वरिष्ठ पार्षदों के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि उन्होंने वार्ड समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व स्थायी समिति के सदस्य के लिए पार्षदों के नामों के संबंध में राय ली। इसके अलावा एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा पार्षद राजा इकबाल सिंह ने पार्टी नेताओं से वार्ड समितियों का चुनाव लड़ने के बारे में बातचीत की। दोनों दलों की ओर से 30 अगस्त को ही नामांकन पत्र दाखिल कराने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सात व आप पांच वार्ड समितियों में आगे
एमसीडी की 12 वार्ड समितियों में से सात में भाजपा का बहुमत है। नरेला, नजफगढ़, केशवपुरम, शाहदरा दक्षिणी, शाहदरा उत्तरी, मध्य व सिविल लाइन वार्ड समिति में भाजपा आम आदमी पार्टी से आगे है। हालांकि, सिविल लाइन वार्ड समिति में भाजपा के पार्षदों की संख्या आप की तुलना में मात्र एक ही अधिक है। ऐसे में इस समिति में उसकी राह आसान नहीं है। एक पार्षद का वोट रद्द होने या फिर क्रॉस होने की स्थिति में यह वार्ड समिति उसके हाथ से निकल सकती है। वहीं, आप को रोहिणी, पश्चिमी, दक्षिणी, सिटी-सदर पहाड़गंज व करोल बाग वार्ड समिति में बहुमत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed