फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elections announced in Delhi, all parties busy trying to woo women

सत्ता का संग्राम : दिल्ली में बजी चुनावी रणभेरी, आधी आबादी के सामने सियासी सूरमाओं ने फैलाई झोली

Wed, 08 Jan 2025 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 08 Jan 2025 05:34 AM IST
सार

इस बार चुनाव में महिलाओं की भूमिका निर्णायक होगी। वर्ष 1993 के बाद से ऐसा पहली बार है, जब इस चुनाव में सबसे ज्यादा महिला वोटर हैं। इनकी संख्या कुल मतदाताओं में 46.21 फीसदी है।

विज्ञापन
Elections announced in Delhi, all parties busy trying to woo women
file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतिम मतदाता सूची जारी होने के एक दिन बाद मंगलवार को चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। अब सत्ता संग्राम की सियासी जंग शुरू हो गई है। इस बार चुनाव में महिलाओं की भूमिका निर्णायक होगी। वर्ष 1993 के बाद से ऐसा पहली बार है, जब इस चुनाव में सबसे ज्यादा महिला वोटर हैं। इनकी संख्या कुल मतदाताओं में 46.21 फीसदी है।

विज्ञापन


यही वजह है कि सभी राजनीतिक दल अभी तक की अपनी चुनावी रणनीति में महिलाओं के सामने झोली फैलाए दिख रहे हैं। आप और कांग्रेस ने महिला वोटर को अपने हक में लाने के लिए पत्ते खोल दिए हैं। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री ने भी आश्वस्त किया है कि महिलाओं के सशक्तीकरण में भाजपा की प्रदेश सरकार हर स्तर पर काम करेगी।
विज्ञापन


आप और कांग्रेस योजनाओं की कर चुकी हैं एलान
दिल्ली सरकार ने हाल ही में महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू की है। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीते माह कहा था कि अगर फिर से आप की सरकारी बनती है तो महिलाओं को 1000 रुपये नहीं, बल्कि 2100 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, कांग्रेस की ओर से प्यारी दीदी योजना शुरू करने की घोषणा की गई है। इसमें महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये देने की घोषणा की गई है। दूसरी तरफ भाजपा की ओर से अभी फिलहाल कोई योजना की घोषणा नहीं की गई है। फिर भी रविवार को भाजपा की परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री ने भाजपा शासित अन्य राज्यों में महिलाओं से जुड़ी योजनाओं का जिक्र किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्ली में भाजपा महिलाओं से जुड़ी योजना की जल्द घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान फीसदी में लगातार हुई बढ़ोतरी
1993 के चुनाव में महिलाएं मतदान फीसदी में पुरुष मतदाताओं से 6.29 फीसदी पीछे रहीं। इसके बाद के सभी चुनावों में महिलाओं के मतदान फीसदी में बढ़ोतरी हुई है। 1998 के चुनाव में 4.48 फीसदी, 2003 में 3.37, 2008 में 1.72, 2013 में 0.90, 2015 में 1.14 फीसदी पीछे रहीं। वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में महिलाएं पुरुष मतदाताओं से मात्र 0.09 फीसदी ही पीछे रही थीं।


13033 पोलिंग स्टेशन बनेंगे
दिल्ली में कुल मतदाताओं की संख्या 1,55,24,858 है। इसमें पुरुष मतदाता 85,49,645 व महिला मतदाता 71,73,952 हैं। 1,261 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। मतदान के लिए 13033 पोलिंग स्टेशन बनेंगे। प्रति पोलिंग स्टेशन पर 1100 से अधिक लोग मतदान करेंगे। इन पोलिंग स्टेशन की वेबकास्टिंग की जाएगी। कई पोलिंग स्टेशन का संचालन महिला मतदान कर्मी करेंगी। साथ ही विधानसभा क्षेत्रों में पिंक और माॅडल मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस बार बुजुर्ग और गर्भवती मतदाताओं के लिए केंद्रों पर कई तरह की सुविधाएं होंगी। उन्हें मतदान के लिए कतार में नहीं लगाया जाएगा।

इस बार इतने मतदाता...

  • कुल मतदाता :-15524858
  • महिला :-7173952
  • पुरुष :-8349645
  • अन्य :-1261

2020 में मतदाता

  • कुल मतदाता :-14797121
  • महिला :-6681639
  • पुरुष :-8115483
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed