फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Election of Delhi Sikh Gurdwara Prabandhak Committee on 25 April

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव 25 अप्रैल को

Thu, 01 Apr 2021 03:47 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 01 Apr 2021 03:47 PM IST
सार

  • 46 वार्ड के लिए 7 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया, 28 अप्रैल को परिणाम

विज्ञापन
Election of Delhi Sikh Gurdwara Prabandhak Committee on 25 April
सिख - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव अगले महीने होगा। दिल्ली सरकार के गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय ने इसकी घोषणा कर दी है। 25 अप्रैल को सभी 46 वार्ड के लिए चुनाव होंगे व 28 अप्रैल को मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किया जाएगा। गुरुद्वारा चुनाव के लिए जारी सार्वजनिक नोटिस के अनुसार उम्मीदवार 7 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। चुनाव निदेशक नरेंद्र सिंह के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच 8 अप्रैल को होगी और उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है। नोटिस के मुताबिक मतों की गिनती 28 अप्रैल को की जाएगी।

विज्ञापन


प्रबंधक कमेटी पर शिरोमणि अकाली दल (बादल गुट) का कब्जा है। पिछले दो चुनावों से पार्टी को लगातार जीत मिली है। इस बार सत्ता बचाने की चुनौती है। वर्ष 2010 में दिल्ली गुरुद्वारा एक्ट 1971 के  नियम-14 में किए गए बदलाव को अदालत ने लागू करने को कहा है। इस नियम के तहत सिर्फ सोसाइटी एक्ट के तहत पंजीकृत पार्टियां ही चुनाव लड़ सकती है।
विज्ञापन


प्रबंधक कमेटी में कुल 55 सदस्यों में से 46 सदस्य चुनाव जीत कर पहुंचते है तो अकाल तख्त साहिब, तख्त श्री पटना साहिब, तख्त श्री केशगढ़ साहिब व तख्त श्री हुजूर साहिब के जत्थेदार भी डीएसजीपीसी के सदस्य होते है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का एक प्रतिनिधि भी सदस्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के सिंह सभाओं के प्रधानों में से दो को सदस्य बनाया जाता है जिनका चयन लॉटरी से किया जाता है। गुरुद्वारा निदेशालय ने 23 निर्वाचन अधिकारी तैनात किए हैं। प्रत्येक निर्वाचन अधिकारी को दो सीटों पर चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है। चार साल के अंतराल पर चुनाव दिल्ली सरकार के अधीन गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय कराता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed