फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Election of Chairman of the Standing Committee on 17.

सतीश उपाध्याय के करीबी को मिलेगा बड़ा फायदा

Tue, 07 Oct 2014 08:40 PM IST
Updated Tue, 07 Oct 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
Election of Chairman of the Standing Committee on 17.

दिल्ली के दक्षिण निगम स्थायी समिति अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार शाम चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। 14 अक्तूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे जबकि 17 अक्तूबर को समिति की बैठक में चुनाव होगा।

विज्ञापन


भाजपा पार्षद सतीश उपाध्याय ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गत माह अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया था। नए अध्यक्ष का कार्यकाल 31 मार्च तक रहेगा। अप्रैल में समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का नियमित तौर पर चुनाव होगा।
विज्ञापन


चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही भाजपा के छह पार्षदों ने लॉबिंग तेज कर दी है। समिति में भाजपा का पूर्ण बहुमत होने के चलते अध्यक्ष पद पर उसके पार्षद का चुना जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष पद की दौड़ में सदन के नेता सुभाष आर्य, स्थायी समिति के उपाध्यक्ष डॉ. पंकज सिंह, समिति के सदस्य कुलदीप सोलंकी, राधेश्याम शर्मा समिति अध्यक्ष बनने के लिए दौड़ धूप करने में जुटे हुए हैं।

ये हो सकते हैं वो नाम

Election of Chairman of the Standing Committee on 17.

सूत्रों ने बताया कि सतीश उपाध्याय के नजदीकी और आलाकमान में भी अच्छी पकड़ वाले पार्षद को अध्यक्ष पद मिल सकता है। इस मामले में डॉ. पंकज सिंह व कुलदीप सोलंकी का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

पूर्वी निगम के आयुक्त का तबादला
पूर्वी दिल्ली निगम के आयुक्त एस कुमारास्वामी का तबादला हो गया। वे बंगलूरू चले गए हैं। केंद्र सरकार ने फिलहाल उनके स्थान पर किसी की नियुक्ति नहीं है। दक्षिण निगम के आयुक्त मनीष गुप्ता को यहां का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed