फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Election Commission told Delhi High Court that it will preserve CCTV footage of EVMs as per protocol

LS Election: रामपुर लोकसभा सीट पर EVM की वीडियो फुटेज संरक्षित करेगा चुनाव आयोग, कहा- प्रोटोकॉल का करेंगे पालन

Sat, 18 May 2024 04:07 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 18 May 2024 04:07 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया है कि वह रामपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए ईवीएम के सीसीटीवी फुटेज को संरक्षित करेगा। इससे पहले कोर्ट ने आयोग को नोटिस जारी किया था। इसमें कोर्ट ने कहा था कि चुनाव को चुनौती देने की स्थिति में सीसीटीवी फुटेज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 
 

विज्ञापन
Election Commission told Delhi High Court that it will preserve CCTV footage of EVMs as per protocol
चुनाव आयोग और दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग (ईसी) ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया है कि वह प्रोटोकॉल के अनुसार उत्तर प्रदेश में रामपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए ईवीएम के संबंध में वीडियो फुटेज को संरक्षित करेगा। चुनाव आयोग का बयान वकील महमूद प्राचा द्वार दायर एक याचिका पर आया है, जो रामपुर के एक चुनाव प्रतियोगी थे। इन्होंने वीडियो फुटेज की सुरक्षा के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र के संबंध में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) पर मैनुअल का पालन करने के लिए चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग की थी।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के वकील सिद्धांत कुमार ने कहा कि किसी भी स्थिति में आयोग प्रत्येक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में वीडियोग्राफी या सीसीटीवी कवरेज के संरक्षण के लिए प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए बाध्य है। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने चुनाव आयोग के रुख को रिकॉर्ड पर लिया और कहा, 'याचिकाकर्ता द्वारा किसी और राहत के लिए दबाव नहीं डाला गया है। वर्तमान याचिका का उपरोक्त शर्तों के अनुसार निपटारा किया जाता है।'
विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में अदालत ने चुनाव आयोग से ईवीएम के संबंध में की गई वीडियोग्राफी और बनाए गए सीसीटीवी फुटेज और चुनावी प्रक्रिया के वीडियो फुटेज को संरक्षित करने के लिए अपनाए जा रहे दिशा निर्देशों पर एक हलफनामा दाखिल करने को कहा था। चुनाव आयोग ने कहा कि ईवीएम मैनुअल में निर्धारित निर्देशों और पारित निर्देशों के अनुसार, चुनावी प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में वीडियोग्राफी या सीसीटीवी कवरेज को संरक्षित करने के लिए समय-समय पर कदम उठाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed